छत्तीसगढ़ बन रहा है आतंकगढ़ , शराब माफियाओ ने TI पर तलवार से किया जानलेवा हमला , पुलिस भी संदेह के दायरे में

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ बन रहा है आतंकगढ़ , शराब माफियाओ ने TI पर तलवार से किया जानलेवा हमला , पुलिस भी संदेह के दायरे में
बिलासपुर 07 अगस्त 2022 -  शराब तस्करों को पकड़ने गए मल्हार पुलिस चौकी प्रभारी और प्रधान आरक्षक पर दो युवकों ने तलवार से हमला कर दिया। इससे चौकी प्रभारी का सिर फट गया है। बीच-बचाव करने के दौरान प्रधान आरक्षक भी घायल हुए हैं। घायल चौकी प्रभारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना 03 अगस्त की रात 9.30 बजे की है। पुलिस ने शनिवार को दोनों हमलावारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

03 अगस्त की रात मल्हार चौकी प्रभारी शंकर गोस्वामी को सूचना मिली कि ग्राम जैतपुरी में शराब तस्करी हो रही है। सूचना पर वे प्रधान आरक्षक के साथ कार्यवाही करने रात 9.30 बजे गांव पहुंचे। वहां पता चला कि शराब तस्कर गांव नहीं पहुंचा है और दूसरे गांव तरफ से आ रहे हैं। पुलिसकर्मी जैतपुरी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दो युवक तलवार लेकर पहुंचे और अचानक चौकी प्रभारी शंकर गोस्वामी के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।

प्रधान आरक्षक ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। हमला करने के बाद दोनों युवक फरार हो गए। प्रधान आरक्षक ने युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ाया। तब हमलावार बेशरम की झाड़ियों में जाकर छिप गए। अंधेरा होने के कारण पता नहीं चल पाया। इसके बाद प्रधान आरक्षक ने आनन-फानन में घायल चौकी प्रभारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। घायल प्रभारी के सिर पर 10-12 टाके लगे हैं। घटना के तीन दिन बाद मस्तूरी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस की टीम हमला करने वाले आरोपित भुरू केंवट और नरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है।

      - संदेह के दायरे में मल्हार पुलिस -

घटना 03 अगस्त की रात 9.30 बजे की है। इस घटना को पुलिस तीन दिनों से दबाकर रखा था। चार अगस्त को आरोपित युवकों को पकड़ लिया गया। आरोपियों को पुलिस दो दिनों से थाने में रखे रही। शनिवार को पुलिस ने अपराध दर्ज किया। इसके बाद आरोपित युवकों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH