सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए पूज्य सिंधी पंचायत ने लिया यह बड़ा और अहम फैसला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए पूज्य सिंधी पंचायत ने लिया यह बड़ा और अहम फैसला
भोपाल 07 अगस्त 2022 -  पूज्य सिंधी पंचायत ने सामाजिक बुराइयां दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पंचायत ने अपने सदस्यों से आग्रह किया है कि वे पगड़ी रस्म सादगी से करें। शोक बैठक में स्वल्पाहार की व्यवस्था नहीं करें।

पंचायत ने काफी समय पहले सामाजिक बुराइयां दूर करने का अभियान शुरू किया था। सबसे पहले मृत्यु भोज पर रोक लगाने का निर्णय लिया था इस अभियान के अच्छे नतीजे आए। लोग अब तेरहवीं पर केवल घर के सदस्यों के लिए ही भोजन करने लगे हैं। हालांकि पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि स्वर्गवासी सदस्य की आयु 80 वर्ष से अधिक है तो तेरहवीं पर सादगी से रिश्तेदारों के लिए भोजन की व्यवस्था कर सकते हैं। 

पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी के अनुसार कुछ लोग अब भी मृत्यु भोज कर रहे हैं। ऐसे सदस्यों से विनम्रतापूर्वक आग्रह किया जा रहा है कि वे ऐसा न करें। पंचायत के पदाधिकारियों ने अब निर्णय लिया है कि वे मृत्यु भोज में शामिल नहीं होंगे। पंचायत अध्यक्ष साबूमल रीझवानी एवं उपाध्यक्ष परसराम आसनानी का कहना है कि हमने सदस्यों से आग्रह किया है कि वे भी मृत्यु भोज में न जाएं, इससे धीरे-धीरे यह कुप्रथा समाप्त हो जाएगी।

हाल के दिनों में कई बार ऐसे मौके आए जब कुछ सदस्यों ने पगड़ी रस्म मेंं ही स्वल्पाहार, चाय, काफी एवं कोल्ड ड्रिंक आदि की व्यवस्था कर दी थी। पंचायत पदाधिकारियों ने इस पर रोक लगाने की अपील जारी की है। माधु चांदवानी ने कहा है कि पगड़ी रस्म में स्वल्पाहार की व्यवस्था को परंपरा नहीं बनने देंगे। कुछ परिवार बुजुर्ग की मृत्यु होने पर तेरहवीं नहीं कर पगड़ी रस्म में ही स्वल्पाहार की व्यवस्था करते हैं। चांदवानी का कहना है कि ऐसा किया जा सकता है लेकिन हर शोक सभा में चाय, नाश्ते की व्यवस्था करना ठीक नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH