कलेक्टर और SP को नोटिस जारी , 03 दिन के भीतर देना होगा जवाब , विभाग में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कलेक्टर और SP को नोटिस जारी , 03 दिन के भीतर देना होगा जवाब , विभाग में मचा हड़कंप
खंडवा 05 अगस्त 2022 -  मध्यप्रदेश के खंडवा में 27 जुलाई को आदिवासी समाज की तीन सगी बहनों का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। मामले में संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने खंडवा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से जवाब तलाब किया हैं। आयोग ने कहा है कि SP और कलेक्टर इस मामले में 03 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट आयोग को स्वयं या प्रतिनिधि के माध्यम से दे। अगर उन्होंने यह रिपोर्ट तय समय पर नहीं दी तो आयोग अपनी शक्तियों का प्रयोग कर सकता हैं। 

बता दें कि देश भर में आदिवासी समाज को लेकर सरकार बेहद गंभीर हैं। खंडवा के जवार थाना क्षेत्र के ग्राम कोटघट में आदिवासी समाज की तीन सगी बहनों के शव 26-27 जुलाई की रात एक खेत में नीम के पेड़ पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस घटना को लेकर तरह तरह के सवाल उठने लगे थे। हालांकि पलिस शुरुआती जाँच पड़ताल से ही ऐसे आत्महत्या का मामला मान रही थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया था। पुलिस ने इस मामले में बारीकी से तफ़्सीस की। इस मामले में एक कॉन्फ्रेंस कर पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि यह मामला पूरी तरह से आत्महत्या का हैं। 

खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के मुताबिक इस मामले का खुलासा हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कोटाघाट में रात को तीन सगी बहनों सोनू, सावित्री और ललिता ने एक साथ फांसी लगा ली थी। बड़ी बहन सावित्री कुछ ही दिन पहले मायके आई हुई थी। जावर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। सोनू के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप मैसेज खंगाले गए और उससे यह पता चला कि भाभी से तीनों बहनों का विवाद चल रहा था। भाभी ने गेहूं पर ताला लगा दिया था, इस वजह से तीनों ने एक साथ फांसी लगा ली। भाभी न तो गेहूं देती थी और न ही खेत पर काम करने जाने देती थी, इससे वह परेशान थी।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि इस घटना के पीछे अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं सरकार की ओर से वन मंत्री विजय शाह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था। खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि अभी उनकी जानकारी में नहीं है कि आयोग द्वारा कोई नोटिस जारी किया गया हैं उन्होंने कहा कि अगर नोटिस आया है तो उसका तय समय सीमा में जवाब दिया जाएगा। मामला पूरी तरह से आत्महत्या का है जिसकी जाँच खंडवा पुलिस द्वारा कर ली गई हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH