रोका-छेका अभियान की सफलता से भाजपाईयों के पेट में उठ रहा है मरोड़ - कांग्रेस

रायपुर , 17-07-2020 11:37:26 PM
Anil Tamboli
रोका-छेका अभियान की सफलता से भाजपाईयों के पेट में उठ रहा है मरोड़ - कांग्रेस
रायपुर 17 जुलाई 2020 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा प्रदेश में चल रहे रोका-छेका अभियान का विरोध करने पर तंज कसते हुये कहा कि पहले भाजपा की केंद्र सरकार चीन को भारत की जमीन पर घुसने से रोकने और चीनी सैनिकों को भारतीय जवानों की निर्मम हत्या करने से छेकने में असफल रही और प्रदेश भाजपा अपने बड़े नेताओं की चरम में चल रही गुटबाजी पर रोका-छेका लगा कर प्रदेश कार्यकरणी घोषित करे ताकि विपक्ष में शून्य पड़ी भाजपा कुछ काम कर सके।

प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि जहां एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मात्र डेढ़ साल के शासनकाल में प्रदेश को आर्थिक उन्नति और खुशहाली की ओर अग्रसर कर रहे है, ग्रामीण अंचल का विकास तेजी के साथ होना शुरू हो चुका है। किसानों को खुशहाल बनाने के लिए कांग्रेस सरकार ने 11 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया। किसानों को धान समर्थन मूल्य 2500 रु दिया और पशुधन को उन्नत बनाने के लिए गोधन न्याय योजना भी शुरू किया और रोका-छेका के तहत पशुओं को गौठान में रखने की समुचित व्यवस्था भी की है। इन व्यवस्थाओं से तिलमिला कर आपसी गुटबाजी से संक्रमित भाजपा और कुंठा से ग्रसित होकर उनके नेता उलजुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा के रमन राज में जहां एक ओर 8000 से अधिक गोवंश की मौत भूख से हुई थी। शकुन गौशाला जो कि आरएसएस और भाजपा के नेताओं के द्वारा संचालित था, वहां पर सैकड़ों गोवंश की निर्मम हत्या हुई और भूख से मौत भी हुईं थी। 
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल और केवल उद्योगपतियों और धनाढ्य लोगो की रहनुमा है। जहां उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया जाता है, किसानो-मजदूरो को प्रताड़ित किया जाता है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की सरकार किसानों की सरकार है, मध्यम वर्ग और मजदूरो की सरकार है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरोना महामारी के समय भी लगातार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर तेजी के साथ पटरी पर वापस लाने का काम किया जा रहा है। दूसरी ओर अपने पार्टी के आलानेताओ की गुटबाजी को रोका-छेका नही लगा पाने वाली भाजपा कुंठा से ग्रसित है भाजपा में नेताओं की आपसी गुटबाजी का संक्रमण चरम पर है।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आने वाले समय में भी शहरों से लेकर गांव तक रोड में बैठे आवारा पशुओं की समुचित व्यवस्था करेगी। ताकि आमजनो को रोड एक्सीडेंट से निजात मिले और गोधन न्याय योजना के तहत गोबर का भी संग्रहण किया जा सकेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH