महिला आरक्षक से दुष्कर्म का आरोपी थाना प्रभारी फरार , गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम गठित

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला आरक्षक से दुष्कर्म का आरोपी थाना प्रभारी फरार , गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम गठित
जबलपुर 05 अगस्त 2022 -  महिला आरक्षक के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला TI संदीप अयाची फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने TI को पकड़ने के लिए अपने मुखबिरों को उसके घर के आसपास तैनात कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित महिला आरक्षक के गुरुवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं, जिसमें पीड़िता ने अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया है।

महिला थाना प्रभारी प्रीति जैन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच सब इंस्पेक्टर मंजुषा धुर्वे को सौंपी गई है। आरोपी TI संदीप अयाची की तलाश शुरू कर दी है। आरोपित को पकड़ने पुलिस ने जानकी नगर स्थित उसके घर पर भी दबिश दी, लेकिन आरोपित TI संदीप अयाची नहीं मिला। मोबाइल लोकेशन से पता लगाते हुए सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस पार्टियां भेजी जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला आरक्षक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की गई शिकायत में बताया गया है कि TI की अधिकारियों से शिकायत करने के बाद जब वह दूसरे जिले में थी, तब TI संदीप अयाची अपने एक मित्र के साथ उससे मिले थे। संदीप अयाची ने बड़ी चालाकी से उसे झांसे में लिया और उसे नया मोबाइल फोन देकर उसका पुराना मोबाइल फोन अपने पास रख लिया। 

इसके बाद कटनी ले जाकर पुलिस अधिकारियों के समक्ष उससे अपने पिता तुल्य होने का बयान दिलाया। फिर नया मोबाइल भी धक्का मारकर गिरवा दिया, जिससे मोबाइल टूट गया। बाद में उसे कीपेड वाला मोबाइल चलाने के लिए दिलाया गया। इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज कर धमकी दी जाने लगी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH