डोड़की के सरपंच पति की हत्या का खुलासा , इस बात से नाराज होकर गांव के युवक ने की थी हत्या

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डोड़की के सरपंच पति की हत्या का खुलासा , इस बात से नाराज होकर गांव के युवक ने की थी हत्या
दुर्ग 05 अगस्त 2022 -  दुर्ग जिले के ग्राम डोड़की - शिवकोकड़ी की महिला सरपंच बीनाबाई निषाद के पति कौशल निषाद (55) वर्ष का शव नदी में मिला था। जिसका खुलासा अब पुलिस ने कर दिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि गांव का ही एक युवक निकला है। आरोपी ने सरपंच पति द्वारा अतिक्रमण को रुकवाये जाने से नाराज होने पर नदी में डुबाकर मार दिया था।

दरअसल, सरपंच पति पत्नी बीनाबाई को नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर तक जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी पतासाजी शुरू की। पतासाजी के दौरान आमनेर नदी के किनारे उसका कपड़ा और चप्पल पड़ा हुआ मिला। इसके बाद घरवालों ने नदी के आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। गांव वालों और पुलिस को परिजनों ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लिटिया पुलिस ने तलाश शुरू की। इस बीच कौशल निषाद का शव नदी में मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच के दौरान गांव के एक संदेही तामेश्वर पटेल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या करने की बात कबूल की।

इस संबंध में दुर्ग पुलिस ने बताया कि देऊरकोना में रहने वाले कौशल निषाद की हत्या गांव के ही तामेश्वर पटेल ने की थी। सरपंच पति ने आरोपी द्वारा गांव के नदी किनारे किए जा रहे अतिक्रमण को रुकवा दिया था। पंचायत की ओर से आरोपी को नोटिस भी जारी किया गया था।

गुरूवार सुबह नहाने जाते समय दोनो की मुलाकात हो हुई तो सरपंच पति ने आरोपी को गुंडा कह दिया, जिससे नाराज होकर आरोपी ने सरपंच पति को घसीटते हुए नदी में डूबा कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। फिलहाल इस मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH