जांजगीर चाम्पा - RKM पावर प्लांट में संदिग्ध हालत में मिला बायलर हेल्पर का शव , ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन पर लगाया हत्या का आरोप

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - RKM पावर प्लांट में संदिग्ध हालत में मिला बायलर हेल्पर का शव , ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन पर लगाया हत्या का आरोप
जांजगीर चाम्पा 05 अगस्त 2022 -  RKM पावर प्लांट में बायलर हेल्पर की संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने पर स्वजन व ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और सुबह से देर रात तक वे प्लांट के गेट के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने मृतक के स्वजन को 50 लाख रूपए मुआवजा देने एक सदस्य को नौकरी देने और ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

सिंघरा गांव के ग्रामीणों ने सुबह 08 बजे डभरा थाना पहुंचकर जानकारी दी कि सिंघरा निवासी गजेन्द्र मनहर (28) वर्ष 2017 से RKM पावर प्लांट में कार्य करता है और वह बायलर में हेल्पर पद कर कार्यरत है। 03 अगस्त को सुबह 08 बजे ड्यूटी गया था और दोपहर में उसने स्वजन से मोबाइल पर बातचीत भी की थी। मगर उसके बाद उनका काल रिसीव नहीं हुआ। तब घर के लोग उसकी पतासाजी करने प्लांट पहुंचे जहां ड्यूटी रजिस्टर पर सफेदा लगा था और उसमें गजेन्द मनहर का हस्ताक्षर था।

 गजेन्द्र मनहर को शाम 04 बजे बाहर जाना बताया गया लेकिन गजेन्द्र मनहर का टिफिन और बैग प्लांट के कमरे में था तथा उसकी बाइक प्लांट के स्टैंड में खड़ी थी । ऐसे स्वजन ने किसी दुर्घटना की आशंका से ग्रामवासियों को इसकी सूचना दी तब आज सुबह 08 बजे सभी ग्राम वासी डभरा थाना पहुंचे और इसकी सूचना दी। 

गुरूवार की शाम 05 बजे स्वजन को खोजबीन के दौरान पता चला कि उसका शव फंदे पर प्लांट में बायलर के पास लटक रहा है। इसे देखकर स्वजन आक्रोशित हो गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर प्लांट के मेन गेट पर चक्काजाम कर दिया । स्वजन का आरोप है कि गजेन्द्र मनहर की हत्या की गई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 

ग्रामीण व स्वजन देर शाम तक प्लांट के गेट के सामने जमे रहे। ASP अनिल सोनी, थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी समझाइश देते रहे। मगर आंदोलन रात 09 बजे तक जारी रहा। इस संबंध में SDOP डभरा भवानी शंकर खूंटियां का कहना है कि शव फंदे में लटकता हुआ मिला है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
जांजगीर चाम्पा - RKM पावर प्लांट में संदिग्ध हालत में मिला बायलर हेल्पर का शव , ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन पर लगाया हत्या का आरोप

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH