बिजली विभाग का रिटायर्ड सब इंजीनियर निकला करोड़ो का आसामी , EOW की छापेमार कार्यवाही जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बिजली विभाग का रिटायर्ड सब इंजीनियर निकला करोड़ो का आसामी , EOW की छापेमार कार्यवाही जारी
बालाघाट 05 अगस्त 2022 -  बालाघाट के भटेरा में सेंटमेरी स्कूल के समीप निवासरत विद्युत विभाग के सेवानिवृत सहायक यंत्री दयाशंकर प्रजापति के घर पर EOW जबलपुर की टीम ने आज सुबह करीब 05 बजे पहुंचकर आय से अधिक संपति के मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।

ईओडब्ल्यू DSP मंजीत सिंह ने बताया कि EOW जबलपुर में सेवानिवृत सहायक यंत्री व उनकी पत्नी के विरुद्ध शिकायत हुई थी कि सेवाकाल के दौरान आय से अधिक संपति अर्जित की गई और एक सतपुड़ा फायनेंस कंपनी चलाई जा रही है, जिसके नाम पर प्रापर्टी खरीदने और बेचने का कार्य किया जा रहा है। शिकायत पर भोपाल में प्रकरण दर्ज किया गया है।

DSP ने बताया कि बालाघाट न्यायालय से कार्यवाही का वारंट लेकर प्रारंभिक जांच शुरु की गई है, यहां करोड़ों की संपति पाई है, जिसमें जहां वे लोग रह रहे हैं, वहीं चार आलीशान मकान , दो प्लाट , प्रेमनगर में भी मकान है और कंपनी के नाम पर भी काफी संपति है। वहीं बूढ़ी में पांच प्लाट , गर्रा में एक प्लाट , गायखुरी में एक प्लाट ,ग्राम मौजा में पांच प्लाट मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है।

सेवाकाल के दौरान पत्नी के नाम शु़रू की गई कंपनी की जानकारी विभाग को दी गई है, या नहीं वहीं अभी वर्तमान में कंपनी के एमडी अभी सहायक यंत्री स्वयं है। उन्होंने बताया कि 2018 में वे सिवनी जिले से सेवानिवृत हुए हैं। EOW जबलपुर से DSP मंजीत सिंह , निरीक्षक लक्ष्मीप्रसाद यादव , निरीक्षक छविकांति आर्मो , निरीक्षक शशिकला मस्कुले , निरीक्षक मोमेन्द्र मर्सकोले , उपनिरीक्षक कीर्ति शुक्ला समेत अन्य स्टाफ कार्यवाही कर रहा है। वहीं बालाघाट पुलिस की भी सुरक्षा के लिहाज से मदद ली गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH