छत्तीसगढ़ - नदी में तैरती मिली क्रेशर ब्यवसाई के बेटे सहित एक अन्य युवक की लाश , पुलिस जाँच में जुटी

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नदी में तैरती मिली क्रेशर ब्यवसाई के बेटे सहित एक अन्य युवक की लाश , पुलिस जाँच में जुटी
दुर्ग 04 अगस्त 2022 -  शिवनाथ नदी में दो युवकों की सुबह लाश मिली है। एक शव की पहचान राजनांदगांव निवासी ऋषभ सिंघल के रूप में हुई है। ऋषभ के पास से पुलिस को सुसाइड लेटर भी मिला है। वह क्रेशर व्यवसायी का बेटा था। वहीं दूसरे युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

ऋषभ सिंघल (26 साल) राजनांदगांव के वर्धमान नगर का रहने वाला था। ऋषभ के पिता अशोक सिंघल पेशे से क्रेशर व्यवसायी हैं। उनका ढेलकाडीह में अशोक सिंघल नाम से क्रेशर प्लांट है। उसे खुद अशोक सिंघल और उनका बेटा ऋषभ मिलकर देखते थे। घरवालों ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को वह जिम जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। जब रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल में कॉल किया तो वो बंद बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की जांच की तो वह दुर्ग का मिला।

गुरुवार को पुलिस जब दुर्ग में बघेरा के पास बने शिवनाथ नदी के ब्रिज पर पहुंची वहां ऋषभ की बाइक चप्पल व कपड़े मिले। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया। SDRF की टीम ने कई घंटे की खोज के बाद ऋषभ का शव बरामद कर लिया। उसके अलावा एक और शव को भी बरामद किया गया है। दूसरा शव भी 25-30 साल के युवक की बताया जा रहा है।

ऋषभ के कपड़ों से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने अपने माता पिता से मॉफी मांगते हुए लिखा है कि “मुझे माफ कर देना। मैं इस तरह अब और नहीं रह सकता हूं। इतने दिन तक आप लोगों का का चेहरा देखकर जिंदा रहा, लेकिन अब इस तरह और नहीं जी सकता हूं। इसलिए मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं।” बताया जा रहा है कि ऋषभ चार साल पहले सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था। वह कई दिनों तक कोमा में भी रहा। इसके बाद वह ठीक तो हो गया, लेकिन उसका शरीर पहले की तरह स्वस्थ नहीं हो पाया। उसकी पूरी बॉडी रिकवर हो जाए इसके लिए वह जिम भी जाता था। लेकिन ऐसा न होने से वो मानसिक रूप से डिप्रेशन में रहता था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH