जिला जेल में कोरोना ब्लास्ट , 70 कैदी पॉजिटिव , 300 से ज्यादा की रिपोर्ट आनी बाकी , मचा हड़कंप

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिला जेल में कोरोना ब्लास्ट , 70 कैदी पॉजिटिव , 300 से ज्यादा की रिपोर्ट आनी बाकी , मचा हड़कंप
हरिद्वार 04 अगस्त 2022 -  हरिद्वार जिला जेल में कोरोना बम फूटा है, जेल के 70 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. यह संख्या और बढ़ने की संभावना है. कुछ कैदियों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो सकता है. जेल में हेपेटाइटिस (Hepatitis) और अन्य जांच के लिए शिविर लगाया गया था, इसी दौरान कोरोना सैंपल भी लिये गए थे।

कोरोना सैंपलिंग इंचार्ज डॉक्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि जिला कारागार में 70 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पिछले दिनों जिला कारागार में हेपेटाइटिस जांच शिविर लगाया गया था और उसी दौरान कैदियों के कोरोना सैंपल भी लिए गये थे. करीब 937 कैदियों के RTPCR सैंपल लिए गये थे. जिसमें करीब पांच सौ कैदियों की रिपोर्ट आ गई है और इसमें 70 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है. शेष करीब साढ़े 300 रिपोर्ट आनी बाकी है ऐसे में  पॉजिटिव कैदियों की संख्या और बढ़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक जिन कैदियों के सैंपल लिए गए हैं, उनमें किसी तरह का कोई लक्षण नहीं था. लेकिन आदेश के बाद सैंपलिंग बढ़ाई गई. जेल में बड़ी संख्या में कैदियों के पॉजिटिव आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और जेल में कोरोना को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है।

जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि 28 जुलाई को बिना अनुमति के सैंपल लिए गए थे. जेल प्रशासन को पहले जानकारी देनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि आइसोलेशन पीरियड कैदियों का पूरा हो चुका है. एहतियात के तौर पर दो दिनों तक आइसोलेशन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिनका नाम लिस्ट में भेजा है, उसमें सात कैदी जेल से चले गए हैं. तीन की रिहाई और चार शिफ्ट हो गए हैं।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH