चुनावी रंजिश , सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी ने नव निर्वाचित सरपंच के समर्थक को मारी गोली

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चुनावी रंजिश , सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी ने नव निर्वाचित सरपंच के समर्थक को मारी गोली
जबलपुर 04 अगस्त 2022 -  बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पावला में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में सरपंच पद के प्रत्याशी रहे प्रेम पटेल ने एक युवक को गोली मार दी| गोली युवक के पैर को चीरते हुए आर-पार निकल गई। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपित एवं उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

बेलखेड़ा TI विजय अंभोरे ने बताया कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए प्रत्याशी कमलेश लोधी एवं प्रेम पटेल चुनाव में खड़े हुए थे, जिसमें कमलेश लोधी चुनाव जीतकर सरपंच बन गए हैं, जबकि प्रेम पटेल सरपंच पद का चुनाव हार गया था। ग्राम पाउला निवासी रंजीत सिंह सरपंच कमलेश लोधी का समर्थक है, इसी कारण प्रेम पटेल उससे रंजिश रखता है।

बुधवार को दिन में प्रेम पटेल ने इसी रंजिश को लेकर रंजीत सिंह के साथ गाली-गलौज की थी इसके बाद रात करीब दो बजे प्रेम पटेल अपने तीन चार अन्य साथियों के साथ रंजीत सिंह के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया इसके बाद गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी, जिससे रंजीत सिंह के पैर में घुटने के नीचे लगी गोली आरपार निकल गई। वारदात के बाद प्रेम पटेल एवं उसके साथी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH