घूमने निकले प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ा , छोड़ने के लिए मांगे 02 लाख , SP ने किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घूमने निकले प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ा , छोड़ने के लिए मांगे 02 लाख , SP ने किया सस्पेंड
सिद्धार्थनगर 04 अगस्त 2022 -  सिद्धार्थनगर में खाकी ने एक प्रेमी युगल को छोड़ने के नाम पर 65 हजार रुपए की रिश्वत ली। मामले की शिकायत पूर्व मंत्री और विधायक ने पुलिस अधीक्षक से की थी। जिसके बाद SP ने प्रकरण में जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक को जिम्मेदारी दी थी जाँच में मामला सच निकला जिसके बाद SP ने कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी , आरक्षक और प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

पूरा मामला सिद्धार्थनगर के कठेला थाना का है. जानकारी के मुताबिक हीरखास गांव का एक युवक और नरवलिया गांव की एक युवती एक साथ कहीं जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें प्रेमी युगल समझ कर पकड़ लिया, जबकि दोनों के बीच शादी तय हो चुकी थी। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने लाई। पुलिस ने युवती को तो छोड़ दिया, लेकिन युवक को छोड़ने के लिए सौदेबाजी होने लगी। कठेला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करने के लिए 02 लाख रुपए की मांग की, सौदेबाजी में 65 हजार रुपए पर मामला तय हो गया। युवक के परिजन मुंबई में रहते हैं, इसलिए 65 हजार रिश्वत की रकम वहां से भेजी। तब पुलिस ने युवक छोड़ा।

मामले की शिकायत पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी और इटावा के विधायक माता प्रसाद पांडेय ने पुलिस अधीक्षक से की थी जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कठेला थाना प्रभारी सौदागर राय , आरक्षक पन्नालाल और प्रधान आरक्षक सुरेश वरुण को निलंबित कर दिया है। एसपी ने इसकी जांच सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव को सौंपी है। घटना एक सप्ताह पहले की है। गांव हीरखास के निवासी संजय सिंह और विशुनपुर बौरडीह गांव के अब्दुल कय्यूम ने शिकायत की थी, जिस पर जांच के बाद कार्यवाही हुई है।

सीओ शोहरतगढ़ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, ''एक व्यक्ति ने सुलह के नाम थानेदार व दोनों सिपाहियों द्वारा रुपए लेने का आरोप लगाते हुए शिकायती की थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर उन्होंने रिपोर्ट एसपी को सौंप दी थी।''

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH