BAMS डॉक्टर ने खोल लिया था मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल , लोगो ने हॉस्पिटल में किया पथराव , 03 डॉक्टर फरार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
BAMS डॉक्टर ने खोल लिया था मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल , लोगो ने हॉस्पिटल में किया पथराव , 03 डॉक्टर फरार
जबलपुर 04 अगस्त 2022 -  न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस की टीम ने अस्पताल के चार डायरेक्टरों में से एक डा.संतोष सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। संतोष अपने एक रिश्तेदार के साथ उमरिया भाग गया था और एक छोटी सी होटल में छिपा बैठा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस की टीम अब फरार तीनों डायरेक्टरों डा. निशित गुप्ता , डा. सुरेश पटेल , डा. संजय पटेल की तलाश में है। इधर, अस्पताल अग्निकांड के बाद लोगों का गुस्सा अस्पताल डायरेक्टरों पर फूटने लगा है। बुधवार को छात्र परिषद के लोगों ने डा.सुरेश पटेल के मदन महल स्थित होप हेल्थ क्लीनिक में पथराव कर दिया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर पुलिस, साइबर सेल एवं क्राइम ब्रांच की टीम अस्पताल के चारों आरोपित डायरेक्टर्स की तलाश में लगी हुई है। इसी बीच बुधवार को पुलिस को डा.संतोष सोनी के उमरिया में होने का पता चला, जिसके बाद पुलिस की टीम उमरिया पहुंची और ताला में एक छोटी होटल में बैठे डा.संतोष सोनी को दबोच लिया। आरोपित डा.संतोष सोनी से पूरे घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अस्पताल के मैनेजर विपिन पांडे की भी तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि डा.संतोष सोनी ने वर्ष 2009 में नरसिंहपुर से BAMS किया था। कोरोना काल के समय डा. निशित गुप्ता , डा. सुरेश पटेल , डा. संजय पटेल के साथ 25-25 प्रतिशत की भागीदारी में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल खोल लिया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH