हॉस्पिटल में आगजनी का मामला , CMHO डा. रत्नेश कुरारिया निलंबित , 12 हॉस्पिटलों का पंजीयन निरस्त

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हॉस्पिटल में आगजनी का मामला , CMHO डा. रत्नेश कुरारिया निलंबित , 12 हॉस्पिटलों का पंजीयन निरस्त
जबलपुर 04 अगस्त 2022 -  न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में 08 लोगों के जिंदा जलने के बाद स्वास्थ्य विभाग होश में आया है। घटना को लेकर देश भर में शर्मिंदगी झेलने के बाद विभाग ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए नियम विरुद्ध तरीके से संचालित 12 निजी अस्पतालों का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इन अस्पतालों में नए मरीजों को भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है। इधर, कहा जा रहा है कि नियम विरुद्ध तरीके से संचालित निजी अस्पतालों की संख्या 50 से ज्यादा बताई जा रही है।

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सख्ती के बाद डा. रत्नेश कुरारिया को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद से हटा दिया गया है। क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डा. संजय मिश्रा को CMHO पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। डा.रत्नेश कुरारिया को क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय सागर में अटैच किया गया है। बुधवार को डा. मिश्रा के हस्ताक्षर से अस्पतालों का पंजीयन निरस्त करने का आदेश जारी किया गया।

निजी अस्पतालों के संचालन में फर्जीवाड़े की हद सामने आई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में उन अस्पतालों को भी लाइसेंस दे दिया था जहां मरीजों की सुरक्षा के किसी भी तरह के इंतजाम नहीं मिले। ऐसे भी अस्पताल सामने आए जिनके संचालकों ने फायर एनओसी के लिए नगर निगम में आवेदन तक नहीं किया था। स्वास्थ्य विभाग व फायर सेफ्टी विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे रहे। कुछ अस्पताल संचालकों ने नगर निगम में फायर एनओसी के लिए जमा की गई रकम की रसीद थमा दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक एक निजी अस्पताल के दस्तावेजों की जांच कर भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।

इन अस्पतालों का पंजीयन निरस्त किया गया

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय मिश्रा ने फायर NOC और अन्य मापदंडों को पूरा न करने वाले शहर के 12 निजी अस्पतालों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। जिसमें जगदीश चिल्ड्रल हास्पिटल , जीवन ज्योति हास्पिटल (डा. एके जैन), विजया वूमेन क्लीनिक एंड हास्पिटल , प्राची नर्सिंग होम , कुमार हास्पिटल (डा. कपिल कुमार) , स्टार हास्पिटल (डा. राजीव जैन) , निर्मल हास्पिटल , शाफिया हास्पिटल , अभिनंदन हास्पिटल , आदर्श हास्पिटल , कामाख्या हास्पिटल एवं सरकार हास्पिटल शामिल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH