अलमारी बनाने के कारखाना में विस्फोट , एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अलमारी बनाने के कारखाना में विस्फोट , एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल , पुलिस जाँच में जुटी
रतलाम 04 अगस्त 2022 -  माणकचौक थाना क्षेत्र करमदी रोड पर अलमारी बनाने के कारखाने में अचानक विस्फोट हो गया। इससे कारखाने की तीसरी मंजिल की छत के पतरे टूट कर गिर और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इंदौर रिफर किया गया है। विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे करमदी रोड स्थित मुंबईवाला लिखे भवन की तीसरी मंजिल में विस्फोट हुआ। इससे पतरे की छत क्षतिग्रस्त हो गई । वहां काम कर रहा 20 वर्षीय कृष्णा डामर पुत्र गुड्डू डामर निवासी मोतीनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और नीचे काम कर रहे कर्मचारी व आसपास के लोग ऊपर पहुंचे तो कृष्णा घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया। विस्फोट की सूचना मिलने पर SP अभिषेक तिवारी, एफएसएल अधिकारी डा. अतुल मित्तल माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव आदि भी वहां पहुंचे और घटनास्थल देखा। विस्फोट किस वस्तु से हुआ, यह अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रारंभिक रूप से जानकारी मिली है कि कारखाना में अलमारियों पर कलर करने के लिए प्रेशर चेम्बर बनाकर उसमें LPG गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था, जिसके चलते विस्फोट होना बताया जा रहा है। SP अभिषेक तिवारी ने मीडिया को बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रारंभिक रूप से पता चला कि प्रेशर चैम्बर बनाकर LPG गैस का उपयोग किया जा रहा था। विभिन्न बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH