पानी से भरे खदान में डूबने से चार बच्चों की मौत , दो के शव बरामद और दो की तलाश जारी , CM ने जताया शोक

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पानी से भरे खदान में डूबने से चार बच्चों की मौत , दो के शव बरामद और दो की तलाश जारी , CM ने जताया शोक
मंदसौर 04 अगस्त 2022 -  संजीत रोड पर स्थित ग्राम मूंदड़ी में स्थित खदान में भरे पानी में डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई। यह सभी मंदसौर के अभिनंदन क्षेत्र की कालोनियों के ही रहने वाले हैं। शाम तक दो के ही शव बाहर निकाले जा सके थे। बाकी दो के शव की तलाश जारी थी। हादसे की खबर से अभिनंदन नगर क्षेत्र के चारों घरों में मातम छा गया। इस हृदय विदारक घटना से पूरी कालोनी में सन्नाटा पसर गया। सीएम शि‍वराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताते हुए शासन द्वारा हादसे में मृत हुए चारों युवकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

वायडी नगर TI जितेंद्र पाठक ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद मंदसौर अभिनंदन नगर क्षेत्र में स्थित कालोनियों से 16 वर्षीय दीपक सिंघला निवासी कल्पना नगर, 16 वर्षीय कुणाल कछावा निवासी शंकर विहार, 17 वर्षीय ध्रुव शर्मा, 15 वर्षीय तरुणसिंह सोलंकी दोनों निवासी अभिनंदन नगर अपने दो अन्य साथियों के साथ शहर से लगभग 8 किमी दूर ग्राम मूंदड़ी के आस-पास खदानों में भरे पानी में नहाने गए थे।

इसी दौरान दो बच्चों को तैरना नहीं आता था तो वह पानी में नहीं उतरे, पर दीपक सिंघला, कुणाल कछावा, ध्रुव शर्मा, तरुणसिंह सोलंकी पानी में उतर गए। खदान गहरी होने से एक के बाद एक कर चारों डूब गए। उन्होंने बचने की कोशिश भी की पर वहां कोई नहीं आ पाया।

बाद में बाहर खड़े बच्चों ने बाहर आकर लोगों को हादसे की जानकारी दी। मौके पर वायडी नगर TI जितेंद्र पाठक सहित बल पहुंचा। NDRF की टीम के गोताखोरों ने डूबे हुए किशोरों के को खोजना शुरू किया। शाम तक कुणाल व दीपक के शव बाहर निकाले जा सके थे। बाकी दो के शव की तलाश जारी थी।
पानी से भरे खदान में डूबने से चार बच्चों की मौत , दो के शव बरामद और दो की तलाश जारी , CM ने जताया शोक

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH