शादी अनेक पर दुल्हन एक , आखिर क्या था मामला , पुलिस ने ऐसे खोला राज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी अनेक पर दुल्हन एक , आखिर क्या था मामला , पुलिस ने ऐसे खोला राज
फर्रुखाबाद 04 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से पुलिस ने ऐसे गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो शादी के नाम पर जेवर और नकदी लेकर फरार हो जाते थे. पुलिस ने बताया आरोपी उम्रदराज कुंवारों को शादी का झांसा देते थे. इसके बाद जेवर और नगदी लूटने के बाद चंपत हो जाते थे।

गिरोह में शामिल महिलाएं मैनपुरी और फर्रुखाबाद के तीन कुंवारों को जाल में फंसा चुकी हैं.आरोपियों से जेवर खरीदने में रिटायर्ड शिक्षक भी शामिल है. बीते माह कमालगंज थाना क्षेत्र के कढार निवासी विनोद कुमार के साथ शादी के नाम पर ठगी की गई थी. पीड़ित विनोद कुमार ने बीते 06 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा कि शादी के नाम पर कुछ लोगों ने ठगी की है और उनसे 01 लाख से अधिक रुपये व जेवर लेकर महिला चंपत हो गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया और उनकी निशानदेही पर पूरे मामले का पर्दाफाश किया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गैंग के लोग उम्रदराज को छोटी उम्र की लड़की दिखाकर शादी कराने के नाम पर फंसाते थे. इस गिरोह के सदस्य खुशबू कटियार नाम की लड़की को दुल्हन के रूप में दिखाते थे. फिर शादी तय करने के एवज में रुपये व जेवर ठग लेते थे. पीड़ित विनोद कुमार ने अपने परिचित अशोक दीक्षित से शादी की बात की इस पर अशोक दीक्षित ने शादी के नाम पर खुशबू नाम की युवती को दिखाया और उससे शादी की बात तय की। 

शादी कराने के नाम पर इन लोगों ने पीड़ित से 01 लाख से अधिक नकद व जेवर ठग लिए. जब पीड़ित ने शादी कराने की कही तो यह लोग टालमटोल करने लगे. कुछ दिन बाद विनोद को ठगी का अहसास है और उन्होंने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि कमालगंज थाना में बीते माह विनोद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी उसके साथ शादी के नाम पर कुछ लोगों ने ठगी कर रुपया व जेवर ले लिए है. पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपियो को जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH