मंत्रालय में पदस्‍थ महिला कर्मचारी ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी , परिजनो ने लगाया गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मंत्रालय में पदस्‍थ महिला कर्मचारी ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी , परिजनो ने लगाया गंभीर आरोप
भोपाल 02 अगस्त 2022 -  शाहपुरा के प्रधान अर्बन लाइफ कालोनी दाना-पानी रेस्टोरेंट के पास रहने वाली मंत्रालय की कर्मचारी रानी शर्मा (27) पिता वेदराम शर्मा ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया, उसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शाहपुरा पुलिस के मुताबिक रानी शर्मा मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में वल्लभ भवन में नौकरी कर रही थी। उसके पिता वेदराम शर्मा ग्वालियर के कोतवाली थाने में कार्यवाहक उपनिरीक्षक हैं। रानी यहां अपनी एक साथी श्रेया ठाकुर के साथ रहती थी। 15 दिन से उनकी मां भी ग्वालियर से आकर उनके पास रह रही थी। 

सोमवार सुबह पांच बजे के करीब रानी शर्मा सोकर उठी और पांचवीं मंजिल की बालकनी में जाकर छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्‍टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मृतका की मां ने बताया कि वह कुछ दिनों से तनाव में थी। तनाव का कारण क्या था? उसके बारे में परिजनों के विस्तार से बयान दर्ज होने के बाद ही इस मामले से पर्दा उठेगा।

 परिजनों ने इस मामले में बेटी के प्रताड़ित होने की बात कही है। उनका कहना है कि बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस कारण से वह तनाव में थी। इसी कारण से बेटी की मां 15 दिन से उसके साथ आकर रह रही थी। प्रताड़ना के आरोप को पुलिस ने अपनी जांच के बिंदु में शामिल कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला को प्रताड़ित करने में किसी बड़े अधिकारी का नाम आ रहा है। इसी कारण से पुलिस ने इस सुसाइड के मामले को 24 घंटे तक छुपाकर रखा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH