बिजली कंपनी का चीफ इंजीनियर सहित तीन सहयोगी 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बिजली कंपनी का चीफ इंजीनियर सहित तीन सहयोगी 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
छतरपुर 01 अगस्त 2022 -  छतरपुर में बिजली कंपनी के चीफ इंजीनियर को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। चीफ इंजीनियर एक उपभोक्ता से अपने कार्यालय में ही रिश्वत ले रहा था. सागर लोकायुक्त टीम ने चीफ इंजीनियर के साथ कार्यालय के के 3 अन्य कर्मचारियों को भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा। एक साथ तीन रिश्वतखोरों को पकड़ने का जिले का पहला मामला है। अब लोकायुक्त टीम औपचारिक कागजी कार्रवाई में लगी है।

लोकायुक्त टीम ने बताया कि आवेदक शैलेंद्र रैकवार की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई. आवेदक शैलेंद्र के खिलाफ बिजली चोरी का मामला नहीं बनाने के लिए उससे 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी. पहले शैलेंद्र ने मना कर दिया पर बाद में तैयार हो गया और लोकायुक्त को शिकायत कर दी।

योजना के अनुसार सोमवार को आवेदक शैलेंद्र 80 हजार रुपए लेकर कंपनी के कार्यालय में मुख्य अभियंता रिंकू मैना के पास पहुंचा। शैलेंद्र ने 80 हजार रुपए रिंकू मैना को दे दिए तो उन्होंने अपने अधीनस्थों को रुपए गिनने को दिए। इसी बीच पास ही खड़ी लोकायुक्त की टीम पहुँच गई और चीफ इंजीनियर सहित तीनों कर्मचारियों को नोटों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

सागर लोकायुक्त पुलिस के ASP राजेश खेड़े , निरीक्षक के.पी.एस. बेन और उनके स्टाफ ने ये कार्यवाई की है लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक शैलेंद्र रैकवार की दोना फैक्ट्री चल रही है जिसमें बिजली अफसरों ने बिना मीटर की बिजली का उपयोग होते हुए पकड़ा था। अधिकारी बिजली चोरी का मामला बनाने लगे तो शैलेंद्र रैकवार ने केस न बनाने का आग्रह किया। 

इस पर चोरी का केस न बनाने तथा स्थायी मीटर लगवाने के बदले में मुख्य अभियंता रिंकू मैना , टेस्टिंग सहायक प्रवीण कुमार तिवारी व लाइन परिचालक घनश्यामदास दुबे ने उससे 80 हजार रुपए मांगे। ना नुकुर के बाद शैलेंद्र तैयार हो गया। बात पक्की हो जाने पर शैलेंद्र सागर लोकायुक्त के पास पहुंचा और तीनों के खिलाफ शिकायत की थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH