छेड़छाड़ की शिकायत करने थाने गई युवती से प्रभारी ने पूछे ऐसे अश्लील सवाल की युवती शर्म से हो गई पानी पानी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छेड़छाड़ की शिकायत करने थाने गई युवती से प्रभारी ने पूछे ऐसे अश्लील सवाल की युवती शर्म से हो गई पानी पानी
कानपुर 01 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश कानपुर में छेड़छाड़ से परेशान होकर एक युवती मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची तब थाने में मौजूद दरोगा ने अश्लील सवाल करते हुए पूछा कि छेड़छाड़ करने वाले ने कहां कहां छुआ है. जब थाने में सुनवाई नहीं हुई तो युवती इच्छा मृत्यु मांगने पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंच गई. आरोप है कि कमिश्नर से मिलने से पहले ही पुलिस ने युवती को जबरन जीप में बैठा लिया. अब ACP इस मामले में उचित कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं।

कानपुर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंची युवती को छेड़छाड़ के आरोपी के अलावा दरोगा दुर्गा प्रसाद यादव से शिकायत है युवती दरोगा के पास अपनी शिकायत लेकर रावतपुर थाने गई थी. उसका आरोप है कि उसे शिव कुमार सिंह नाम का युवक खुद को मुख्यमंत्री का PRO बताकर छेड़छाड़ करता था. अश्लील वीडियो भेजता था. जब इस मामले की शिकायत थाने में की तो दरोगा दुर्गा प्रसाद यादव ने शिकायत के बारे में आरोपी तक खबर पहुंचा दी. दरोगा ने यह भी पूछा कि बताओ आरोपी ने कहां कहां छुआ है।

युवती का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को हल्की धाराओं में पकड़ा कि तुरंत जमानत हो गई. रावतपुर की रहने वाली युवती जब पुलिस कमिश्नर के यहां पहुंची तो पुलिस कुछ मिनटों में वहां पहुंच गई. युवती जैसे ही दफ्तर में जाने लगी तो पुलिस ने उसे खींचकर जीप में बैठा लिया. पुलिस युवती को कमिश्नर से मिलने से रोकना चाहती थी. पुलिस उसे कार्यवाही का आश्वासन देकर साथ ले गई. ACP अशोक शुक्ल का कहना है कि पीड़िता की FIR दर्ज कर ली गई है. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है मामले को लेकर हर बिंदु की जांच होगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH