जमीन विवाद में महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची को ट्रैक्टर के आगे फेंका , उसके बाद हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 01-08-2022 2:41:38 PM
Anil Tamboli
जमीन विवाद में महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची को ट्रैक्टर के आगे फेंका , उसके बाद हुआ यह
गोंडा 01 अगस्त 2022 -  जमीन जायदाद के चक्कर में अक्सर खूनी संघर्ष की खबरें आती रहती हैं। जमीन को बचाने के चक्कर में इंसान जी-जान लगा देता है। इसमें पुरुष से लेकर महिलाएं भी आगे आकर जमीन को बचाने की कोशिश करती हैं। कई बार इंसान जमीन के लिए खुद को भी दांव पर लगा देता है। इसी तरह का एक मामला यूपी के गोंडा से आया है। जहां जमीन के लिए एक महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची को दांव पर लगा दिया। 

दरअसल खेत की जुताई रुकवाने के लिए एक महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची को ट्रैक्टर के आगे फेंक दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम मौके पर भेजी है। घटना स्थानीय कोतवाली अंतर्गत ग्राम लालेमऊ से जुड़ी है। 

यहां के निवासी दान बहादुर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि वह चार भाई हैं, सभी को बराबर हिस्सा मिला हुआ है। सभी अपने-अपने हिस्से पर काबिज भी हैं। वह अपने खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचा था, उसी बीच उसके भाई की पत्नी अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर पहुंची और ट्रैक्टर के आगे फेंककर खेत जुताई का विरोध करने लगी। 

पीड़ित का आरोप है कि इसके पूर्व पंचायत में चारों भाई का हिस्सा अलग हुआ था। फिर भी उसका भाई उसके कार्य में अपनी पत्नी से अवरोध उतपन्न करा रहा है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है मौके पर पुलिस बल भेजा गया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर खूब गहमागहमी मची हुई है।

ताज़ा समाचार

माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH