भाजपा विधायक पर लगा बुजुर्ग की पिटाई का आरोप , गंभीर हालत में बुजुर्ग को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा विधायक पर लगा बुजुर्ग की पिटाई का आरोप , गंभीर हालत में बुजुर्ग को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती
कटनी 01 अगस्त 2022 -  मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कद्दावर BJP विधायक और पूर्व राज्य मंत्री संजय पाठक पर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. यह पहली बार नहीं है जब विधायक पाठक पर मारपीट करने का आरोप लगा है. इससे पहले रवि गुप्ता नाम के एक यूट्यूबर पत्रकार ने अपहरण कर पिटाई करने का आरोप लगाया था. संजय पाठक कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं और अपनी रसूख की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।

मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. आरोप है कि रविवार की सुबह संजय पाठक और उसके साथी मदन मोहन चौबे एक जमीन की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने पहुंचे थे. वहां पैतृक रूप से रहने वाले राजीव चौबे की जमीन पर मटैरियल गिराने को लेकर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि संजय पाठक ने अपने रसूख और पावर के दम पर 72 वर्षीय बुजुर्ग राजीव चौबे के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं, पाठक के कहने पर पुलिस राजीव चौबे को घसीटते हुए रंगनाथ थाने ले कर गई और थाने में भी उनके साथ मारपीट की गई।

इस दौरान राजीव चौबे की तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस अपने वाहन से उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां उन्हें भर्ती कराया गया. फिलहाल राजीव चौबे का उपचार चल रहा है. परिवार का आरोप है कि थाने में कोई सुनवाई नहीं हो रही है. ना अभी तक पुलिस ने केस दर्ज किया है. ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं. परिजन का कहना है कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही की. यही वजह है कि बुजुर्ग को जोर जबरदस्ती से थाने क्यों ले गई? अब जब बुजुर्ग की तबियत बिगड़ने के चलते हॉस्पिटल में भर्ती है तो पुलिस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रही है।

बता दें कि इससे पहले जब यूट्यूबर पत्रकार रवि ने थाने में शिकायत की थी, तब भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था और यूट्यूबर की सुनवाई नहीं की थी. ऐसे में पीड़ित रवि गुप्ता ने संजय पाठक और उसके साथियों के खिलाफ न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH