पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा , डेम में नहाते वक्त 03 लोग डूबे , 01 का शव बरामद और 02 की तलाश जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा , डेम में नहाते वक्त 03 लोग डूबे , 01 का शव बरामद और 02 की तलाश जारी
रायसेन 01 अगस्त 2022 -  रविवार को भोपाल के शाहजहांनाबाद निवासी वसीम खान उम्र 40 वर्ष अपने पुत्र रियान उम्र 13 वर्ष और भोपाल के ही नबाब कालोनी निवासी शकील खान उम्र 70 वर्ष दो मोटरसाइकिलों से हलाली जलाशय पिकनिक मनाने आए आए थे। राजधानी से जलाशय की दूरी करीब 25 किमी है। वर्षा के मौसम में यहां प्राकृतिक झरने फूटने के कारण अनेक लोग पिकनिक मनाने व सैर करने के लिए पहुंचते हैं। 

दोपहर 03 बजे यह लोग जब जलाशय के झरना में नहा रहे थे तभी तेज बहाव के चलते रियान गहरे पानी में चला गया उसे बचाने के लिए पिता वसीम व शकील भी जलाशय की गहराई में चले गए। उसके बाद तीनों का पता नहीं चला। वहां मौजूद लोगों व कर्मचारियों ने इन लोगों के डूबने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर मिली मोटरसाइकिलों के नंबर से इनके निवास का पता लगाकर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर प्राप्त कपड़ों से इनके डूबने की आशंका जताई है। 

पुलिस व गोताखोरों की टीम ने जलाशय में डूबे हुए लोगों की तलाश का अभियान शुरू किया। शाम करीब 06 बजे पुलिस को वसीम खान का शव मिला है। अन्य दो शवों की तलाश देर शाम तक जारी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जलाशय में चार लोग नहा रहे थे जो कि अचानक गहरे पानी में चले गए। चौथे व्यक्ति की पहचान तथा उसके डूबने की सूचना पुख्ता नहीं हुई है। सूचना मिलते ही कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे , SP विकाश कुमार शाहवाल व अन्य कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बचाव दल को सर्च लाइट व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए। देर शाम तक डूबे हुए लोगों की तलाश का कार्य जारी रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH