आरक्षक ने विवाहिता के साथ किया रेप , अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल , 07 पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आरक्षक ने विवाहिता के साथ किया रेप , अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल , 07 पर FIR दर्ज
रायबरेली 31 जुलाई 2022 -  पुलिस के ऊपर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। कानून की रखवाली की अहम जिम्मेदारी भी पुलिस ही निभाती है। लेकिन जब कानून की रखवाली करने वाले ही कानून और अपने रुतवे का दुरुपयोग करने लगते हैं तो सोचो क्या होगा? जिनके ऊपर रक्षा की जिम्मेदारी हो और वही भक्षण करने लगें तो समाज में अव्यवस्था फैल जाती है। उत्तर प्रदेश में एक पुलिस कर्मी ने शादीशुदा महिला का बलात्कार किया। जब उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करानी चाही तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

मामला रायबरेली का है। बिजनौर जिले की रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ रायबरेली में तैनात सिपाही ने न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करता रहा। इसके बाद जब पीड़िता शिकायत करने के लिए रायबरेली जिला पहुंची तो गुरुबख्शगंज थाने में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपी सिपाही की शिकायत न करने के लिए महिला को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी जिससे पीड़िता डर गई।

इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया जहां कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को आदेश दिया। जिसके बाद SP ने गुरबख्शगंज थाने में तैनात 07 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। बिजनौर में इन सभी खिलाफ संगीन धाराओं में FIR दर्ज होने के बाद उक्त कार्यवाही की गई है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि सिपाही केशव ने झूठ बोलकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके परेशान कर रहा था। एक माह पहले जब वह अपनी शिकायत करने थाने पर आई तो उसके साथ के सिपाहियों ने भी उसका मानसिक शोषण किया और शिकायत न करने को लेकर दवाब बनाने लगे और जब वह नहीं मानी तो उस जान से मारने की धमकी दी।

बता दे कि बिजनौर की एक महिला ने गुरबख्शगंज में तैनात सिपाही ठाकुर केशव प्रसाद पर झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। करीब दो महीने पहले महिला आयोग की सदस्य के सामने यह मामला उठा था। 

पुलिस अधिकारियों की जांच के बाद बिजनौर के धामपुर थाने में FIR दर्ज की गई। मामले में गुरुबक्सगंज थाने में तैनात सिपाही ठाकुर केशव प्रसाद , रवि , शक्ति , नेहा , चारु , प्रीति , गोविंद और दो अन्य को नामजद किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH