50 हजार का इनामी बिहार का शार्पशूटर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार , STF और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
50 हजार का इनामी बिहार का शार्पशूटर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार , STF और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
दुर्ग 31 जुलाई 2022 -  बिहार के सिवान जिले में एक राजनीतिक काफिले पर एके-47 से फायरिंग करने के आरोपित को बिहार पुलिस ने भिलाई के जामुल के ग्राम ढौर से पकड़ा है। आरोपित आफताब मियां उर्फ आफताब आलम बीते 15 दिनों से यहां पर रह रहा था। आफताब मियां, सिवान के बाहुबली सांसद रहे शहाबुद्दीन का सहयोगी बताया जा रहा है। राजनीतिक काफिले पर हमले के बाद सिवान पुलिस ने आफताब मियां पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार की सुबह बिहार पुलिस और STF ने जामुल पुलिस के सहयोग से आफताब आलम को ढौर से गिरफ्तार किया है। वहीं आफताब आलम के रिश्तेदारों ने इस कार्यवाही को द्वेष और षडयंत्र बताते हुए आफताब आलम के जान को खतरा बताया है। 

जानकारी के मुताबिक सिवान जिला के ग्राम चांप पश्चिम टोला पंचरुक्खी निवासी आफताब मियां उर्फ आफताब आलम पर पंचरुक्खी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे रईस खान के काफिले पर एके-47 से फायरिंग करने का आरोप है। उक्त फायरिंग में एक व्यक्ति की जान भी गई थी। उक्त घटना के बाद से आफताब आलम फरार था। वो 15 दिनों से जामुल के ग्राम ढौर में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर बिहार पुलिस और बिहार STF की टीम रविवार को जामुल पहुंची। जामुल थाना पुलिस की मदद से पुलिस ने ग्राम ढौर में आफताब के रिश्तेदारों के घर पर छापामार कार्यवाही की और आफताब आलम को गिरफ्तार किया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH