शर्मनाक , मेडिकल की छात्रा को तकिए के साथ यौन संबंध बनाने के लिए किया गया मजबूर , FIR दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शर्मनाक , मेडिकल की छात्रा को तकिए के साथ यौन संबंध बनाने के लिए किया गया मजबूर , FIR दर्ज
इंदौर 30 जुलाई 2022 -  मध्य प्रदेश के इंदौर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही फर्स्ट ईयर की छात्रा ने अपने सीनियर्स के खिलाफ रैगिंग और हैरेसमेंट करने की शिकायत दर्ज कराई है. छात्रा का आरोप है कि सीनियर्स ने उसे तकिए के साथ संबंध बनाने के लिए कहा और इसके लिए मजबूर किया. छात्रा ने अपनी शिकायत में ये भी आरोप लगाया है कि उसके क्लास की दूसरी लड़कियों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया. मामला इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज ( Mahatma Gandhi Memorial Medical Collage ) का है।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर 10 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. इंदौर के MGMM ( एमजीएमएम ) कॉलेज में फर्स्ट ईयर की मेडिकल स्टूडेंट ने थर्ड ईयर के अपने सीनियर पर उसके साथ रैगिंग करने और हैरेसमेंट करने की शिकायत UGC की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर भी की है. मेडिकल स्टूडेंट ने अपनी शिकायत मे कहा है कि उसके सीनियर ने उसे तकिए के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया और उसकी क्लास की दूसरी किसी भी छात्रा का नाम लेकर उसके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को भी कहा गया।

मामला संज्ञान में आते ही UGC ने MGMM कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित को छात्रा की शिकायत के संबंध में जानकारी दी और दोषी छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए कहा. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. MGMM के डीन डॉ. संजय दीक्षित का कहना है कि पीड़िता ने कुछ दिन पहले UGC की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर उत्पीड़न और रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई थी।

UGC का मेल मिलने के बाद तत्काल एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई. कमेटी की बैठक में FIR कराने का फैसला हुआ जिसके बाद शिकायती पत्र पुलिस को भेजा गया. इंदौर के संयोगिता गंज थाना प्रभारी तहजीब काजी ने कहा कि हमने MGMM कॉलेज की ओर से मिली शिकायत पर 08 से 10 छात्रों के खिलाफ एंटी रैगिंग एक्ट की धारा 294 , 323 , 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में जाँच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH