पंचायत चुनाव में हार का गुस्सा इतना कि नव निर्वाचित पंच और सचिव की डंडे से कर दी पिटाई

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पंचायत चुनाव में हार का गुस्सा इतना कि नव निर्वाचित पंच और सचिव की डंडे से कर दी पिटाई
सीहोर 30 जुलाई 2022 -  शुक्रवार को जिला पंचायत के लिए अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष का चुनाव हुआ। नतीजों में भाजपा ने जिला पंचायत में अपने प्रत्याशी को विजय दिलाई। जिसके बाद भाजपा समर्थक उत्साहित हुए और अपने अपने क्षेत्रों में जुलूस निकाल दिया। कई गांवों में भाजपा के हारे हुए पंच , सरपंच और जनपद सदस्यों ने भी अपने विजयी प्रत्‍याशी के समर्थन में जुलूस निकाला। 

ऐसा ही एक जुलूस ग्राम बरखेड़ा हसन में भी निकाला गया। जिसमें त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा समर्थित हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक भी शामिल हुए। इन समर्थकों ने पंचायत भवन के सामने आतिशबाजी की। जिसके बाद पंचायत में मौजूद कर्मचारियों और पंचों ने इसका विरोध किया। ये कहा-सुनी कुछ ही देर में हाथपाई में बदल गई और फिर लाठियां चली। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के वक्‍त पंच राकेश राजपूत पंचायत भवन में सोनू सेन और सहायक सचिव महेश लोधी के साथ थे। इस दौरान ही भाजपा समार्थितों का जुलूस पंचायत भवन के सामने से निकला और दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई। तभी हेमराज लोधी , सूरज सिंह लोधी और उसके बेटे लाठियां लेकर पंचायत भवन में आए और तोड़फोड़ करने लगे। आरोपितों ने लाठियों से तीनों को खूब पीटा, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया।

पीड़ित राकेश राजपूत ने बताया कि आरोपित हेमराज लाठियां चला रहा था और कह रहा था कि मेरी सरकार है, मुझे हराया तुमने, मैं जान से मार दूंगा। राकेश राजपूत ने बताया कि हम पंचायत भवन में बैठे थे। आरोपित पटाखे जला रहे थे। पटाखे पंचायत भवन में फेंकने लगे। मना करने पर मारपीट की। मामले को लेकर थाना अहमदपुर प्रभारी शैलेंद्र तोमर का कहना है कि मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH