छत्तीसगढ़ में हादसे का शनिवार , हायवे पर अनियंत्रित ट्रक ने ली एक और जान
बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
बिलासपुर 30 जुलाई 2022 - रफ्तार का कहर प्रदेश मे लगातार जारी है जिसकी वजह कई लोगों को अपने जान से हाथ धोना भी पड़ रहा है। आज जिले के जयरामनगर मेन रोड में फिर से एक हादसे की घटना सामने आई है। जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है।
















