मेल से टकराया मवेशी , OHE वायर टूटने से रोकी गईं अप और डाउन की कई ट्रेनें , मरम्मत कार्य जारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मेल से टकराया मवेशी , OHE वायर टूटने से रोकी गईं अप और डाउन की कई ट्रेनें , मरम्मत कार्य जारी
प्रयागराज 30 जुलाई 2022 -  प्रयागराज-दिल्ली रूट पर मनोहरगंज- भरवारी स्टेशन के बीच दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से एक मवेशी टकरा गया।इस वजह से ओएचई लाइन टूट गई। रात 8: 40 बजे ओएचई लाइन टूट जाने से प्रयागराज स्थित रेलवे कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। इस दौरान अप लाईन मे ट्रेन संचालन रुक गया हादसे की वजह से प्रयागराज एक्सप्रेस भी रात 11:30 बजे तक रवाना नहीं हो सकी थी। 

शुक्रवार रात 8:00 बजे ब्रह्मपुत्र मेल प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी दौरान भरवारी के निकट ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के इंजन से एक मवेशी टकरा गया। ट्रेन से टकराने के बाद मवेशी ओएचई पोल से टकराया। इस वजह से ओएचई  के तार इंजन पर गिरे। चलती ट्रेन में तारों के गिरने से अफरातफरी मच गई। ड्राईवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक ली। इस बीच ट्रेन स्टाफ ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद में अप और डाउन लाइन में ट्रेनों को रोक लिया गया। ब्रह्मपुत्र मेल के पीछ पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, रींवा एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। दिल्ली से प्रयागराज की ओर आ रही राजधानी समेत कई अन्य ट्रेन भी रोक ली गई।

इस आपाधापी में दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस भी रात 11.30 बजे तक  रवाना नही हो सकी थी। दिल्ली- हमसफर और प्रयागराज जयपुर एक्सप्रेस भी जंक्शन पर खड़ी रही। सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए। रात 10:30 तक डाउन लाइन रेल संचालन के लिए खोल दी गई लेकिन अप लाइन पर काम चालू रहा। हादसे के बाद जब ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन भरवारी स्टेशन पहुंची तो उसके यात्री भी काफी डरे सहमे थे। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के PRO अमित सिंह ने बताया कि OHE लाइन टूटने से रेल संचालन प्रभावित हुआ है। वहां इसकी मरम्मत का कार्य जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH