निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से 06 बच्चे दबे , 02 की मौत , 04 का ईलाज जारी

उत्तर प्रदेश , 30-07-2022 5:31:45 PM
Anil Tamboli
निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से 06 बच्चे दबे , 02 की मौत , 04 का ईलाज जारी
हुसैनपुर 30 जुलाई 2022 -  शहजादपुर में स्कूल से लौट रहे 06 बच्चों के ऊपर निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। इससे सभी बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। मलबे को हटाकर किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला गया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे बच्चे ने JN मेडिकल कॉलेज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस हादसे में घायल चार अन्य बच्चों को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

सूचना पर SDM अतरौली रविशंकर सिंह व सीओ बरला शिवप्रताप सिंह भी गांव पहुंच गए। SDM ने नियमानुसार मृतकों के परिवार को शासन से आर्थिक मदद दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। गांव के कालू उर्फ अभिषेक कुमार , अभिषेक , सचिन , यतिन , प्रशांत और गौरव पड़ोसी गांव निनामई स्थित एक स्कूल में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक में पढ़ते हैं। 

शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद सभी घर लौट रहे थे। गांव में आते ही तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी बच्चे अतर सिंह पुत्र सोरन सिंह के निर्माणाधीन मकान की दीवार के किनारे से होकर निकल रहे थे तभी भरभराकर दीवार गिर पड़ी। इससे सभी बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। बच्चों के मलबे में गांव में चीख-पुकार मच गई। 

सूचना पर थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ पुलिस कर्मियों ने दीवार के मलबे को हटाकर सभी बच्चों को बाहर निकाला, तब तक 12 वर्षीय कालू उर्फ अभिषेक पुत्र रामपाल सिंह की मौत हो चुकी थी जबकि 10 वर्षीय अभिषेक पुत्र तालेवर सिंह गंभीर रूप से घायल था, जिसे परिवार वाले JN मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH