चुनावी रंजिश में सरपंच पति की हत्या , पहले कुर्सी से बांध कर करंट लगाया फिर मिट्टीतेल डालकर जिंदा जलाया

मध्य प्रदेश , 30-07-2022 2:15:37 PM
Anil Tamboli
चुनावी रंजिश में सरपंच पति की हत्या , पहले कुर्सी से बांध कर करंट लगाया फिर मिट्टीतेल डालकर जिंदा जलाया
रीवा 30 जुलाई 2022 -  रीवा में चुनावी रंजिश में सरपंच पति को जिंदा जला दिया गया। इससे पहले आरोपियों ने उसे कुर्सी से बांधा फिर करंट के झटके दिए। शुक्रवार सुबह उसका जला हुआ शव पोल्ट्री फार्म पर मिला हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया घटना पनासी ग्राम पंचायत की है।

सूचना पर मौके पर SDOP समरजीत सिंह और थाना प्रभारी अनुराग अवस्थी पुलिस बल समेत पहुंचे। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का मानना है कि चुनावी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

पनासी से बृजराज कुमार हाल ही में पंचायत चुनाव जीतकर सरपंच बनी हैं। गुरुवार को उनके पति जितेंद्र सिंह पाेल्ट्री फॉर्म पर गए थे। देर रात तक वह नहीं लौटे। परिजनों ने सोचा कि शायद वे वहीं रुक गए हैं। सुबह भी जब वे नहीं लौटे, तो परिजन पोल्ट्री फॉर्म पर पहुंचे। यहां पोल्ट्री फॉर्म में आग लगी थी। आशंका है कि जिंदा जलाने से पहले आरोपियों ने जितेंद्र को कुर्सी से बांधा। उसे करंट लगाया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए केरोसिन डालकर जलाया है। पास ही केरोसिन का खाली डिब्बा भी मिला है। शव के हाथ बिजली के तार से बंधे मिले हैं।

गांव में माहौल बिगड़ने की आशंका को देखने हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट यूनिट भी बुलाई गई है। जानकारी के बाद सैकड़ों समर्थक पोल्ट्री फार्म पहुंच गए। ASP विवेक कुमार ग्रामीणों को आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।
चुनावी रंजिश में सरपंच पति की हत्या , पहले कुर्सी से बांध कर करंट लगाया फिर मिट्टीतेल डालकर जिंदा जलाया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH