चार वाइस रिकार्डिंग ने खोला तीन बहनों की खुदकुशी का राज , कई रिश्तेदार हों सकते है गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चार वाइस रिकार्डिंग ने खोला तीन बहनों की खुदकुशी का राज , कई रिश्तेदार हों सकते है गिरफ्तार
खंडवा 30 जुलाई 2022 -  भाभी गेहूं नहीं देती थी, खेत में भी काम करने नहीं जाने दिया जाता था, बैल खुद के होने के बाद भी गेहूं पर भाभी ताला लगाकर रखती थी। बहन ससुराल में सुखी नहीं, जीजा शराब पीते हैं... इस तरह की चार वाइस रिकार्डिंग से पुलिस ने तीन बहनों सोनू, सावित्री और ललिता की आत्महत्या की गुत्थी सुलझा ली। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले का राजफाश किया।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि गांव कोटाघाट में मंगलवार रात सोनू, सावित्री और ललिता का एक साथ फांसी पर लटक कर जान दी थी। सोनू के मोबाइल को जब्त किया गया था। मोबाइल का लाक खुलवाने में छोटे भाई की मदद ली। काल डिटेल और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भेज गए संदेश देखे गए।

फांसी लगाने से पहले तीनों ने बड़ी बहन चंपक से बात की। इसके बाद सोनू ने रात करीब नौ बजे चार वाइस रिकार्डिंग की। यह उसने गांव गुड़ी में रहने वाले बड़े भाई, बड़ी बहन और जीजा को भेजी। जीजा को भेजी रिकार्डिंग में उसने कहा कि वे शराब पीते हैं। साथ ही बहन सावित्री को परेशान करते हैं। उसे शादी के बाद कभी सुख नहीं दिया।

बड़ी बहन और भाई को भेजी रिकार्डिंग में कहा कि पिता की मौत के बाद गेहूं पर भाभी ने कब्जा कर रखा है। खेत हमारा भी है और बैल भी लेकिन न तो उन्हें खेत में काम करने दिया जाता है और न ही गेहूं देते हैं। मक्का की रोटी खाना पड़ती है। उसनेे गेहूं की कोठी में ताला लगा रखा है। इस बारे में कई बार भाई से कहा, लेकिन वह भाभी को कुछ नहीं कहता। सावित्री की शादी हुई लेकिन उसे भी ससुराल में सुख नहीं। जिरौती पर्व पर जब सावित्री को घर लेकर आई तो भाभी ने विवाद किया। गेहूं मांगे लेकिन नहीं दिए। इस तरह से तीनों बहनें काफी समय से अवसाद में थीं।

सोनू के मोबाइल में वीडियो रिकार्डिंग मिली है। सोनू, सावित्री और ललिता बाइक से सिंगोट बाजार गई थीं। सोनू ने तीनों का एक साथ घूमते हुए वीडियो बनाया था। इसके बाद रस्सी लेकर घर आई थीं। जीजा दीपक का वीडियो भी है। इसमें जीजा नशे में धुत होकर बिस्तर पर लेटा हुआ है। तीनों बहनों में आपसी जुड़ाव था। तीनों में सोनू बड़ी थी। उसकी बात को सावित्री और ललिता मानती थी। परिवार ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की इच्छा जताई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH