स्कूल प्रबंधक ने शिक्षिका के साथ किया रेप , थाने में शिकायत करने पर रेप का VIDEO कर दिया वायरल

उत्तर प्रदेश , 30-07-2022 1:06:24 PM
Anil Tamboli
स्कूल प्रबंधक ने शिक्षिका के साथ किया रेप , थाने में शिकायत करने पर रेप का VIDEO कर दिया वायरल
शाहजहांपुर 30 जुलाई 2022 -  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला टीचर के साथ रेप और किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक स्कूल के प्रबंधक पर शिक्षिका के साथ दुष्कर्म और अपहरण करने का आरोप लगा है. आरोप है कि स्कूल प्रबंधक काफी समय से शिक्षिका के रेप का वीडियो बनाकर उसका यौन शोषण कर रहा था. आरोप है कि स्कूल प्रबंधक ने रेप की शिकायत करने पर रातों-रात शिक्षिका का अपहरण कर उसे गायब कर दिया है. इसके चलते पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए स्कूल प्रबंधक की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, मामला थाना तिलहर क्षेत्र के एक गांव का है, जहां चंदन लाल विशाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक वीरेश कुमार शर्मा पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अपहरण जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़ित शिक्षिका के पिता ने पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वीरेश कुमार शर्मा ने SS कॉलेज में पेपर देने आई उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और इस घृणित कृत्य का वीडियो बना लिया, जिसे दिखाकर वह काफी समय से उसकी बेटी के साथ हैवानियत कर रहा है।

पत्र में आगे कहा गया है कि जब प्रबंधक की इस हैवानियत से तंग आकर पेशे शिक्षिका लड़की ने घर पर पूरी घटना की जानकारी दी तो पीड़ित शिक्षिका का पिता स्कूल प्रबंधक वीरेश शर्मा के पास 26 जुलाई को शिकायत लेकर पहुंचा, जहां आरोपी प्रबंधक ने शिक्षिका के पिता को डराया-धमकाया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और उसी रात शिक्षिका का अपहरण कर लिया. बताया जाता है पीड़ित शिक्षिका आरोपी वीरेश कुमार शर्मा के स्कूल में पढ़ाती थी।

पीड़ित के पिता ने बताया कि वीरेश कुमार शर्मा द्वारा बनाया गया रेप का वीडियो उसके गांव के तमाम लोगों के पास है. उसने बताया कि जब उसने थाना तिलहर में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की तो प्रबंधक ने रेप का वीडियो वायरल कर दिया, जो उसके गांव में तमाम लोगों के पास पहुंच चुका है. पीड़ित शिक्षिका के पिता ने बताया जिस स्कूल प्रबंधक और प्रधानपति वीरेश कुमार शर्मा ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म और अपहरण किया है, वह जिले में अच्छा खासा राजनीतिक दबदबा रखता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH