जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना का शुरू से लेकर अब तक का पूरा हिसाब , पढ़े आधिकारिक जानकारी ,,

जांजगीर चाम्पा , 16-07-2020 10:57:51 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना का शुरू से लेकर अब तक का पूरा हिसाब , पढ़े आधिकारिक जानकारी ,,
जांजगीर चांपा 16 जुलाई 2020 - जांजगीर-चांपा जिले में वर्तमान में 51 कोविड 19 एक्टिव केस है, इनका ईलाज जारी है। 

51 संक्रमितों में से 44 लोग दिव्यांग आइसोलोशन सेंटर में रखें गये है और बाकी के 07 पाजिटीव मरीजों का ईलाज एम्स रायपुर में किया जा रहा है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ बंजारे ने बताया कि अब तक रैपिड आरडी कीट से कुल 4,606 व्यक्तियों की कोविड-19 सैंपल जांच की गई है जिसमें अब तक 06 पॉजिटिव, 4600 निगेटीव पाए गए। रैपिड एंटीजन डिटेक्शन किट से कुल 281 व्यक्तियों की सैंपल जांच की जांच की गई थी इस जांच में अब तक कोरोना के 02 पाॅजीटिव और 279 लोग निगेटिव मिले हैं।
    
जांजगीर चाम्पा जिले में कोविड केयर सेंटर दिव्यांग छात्रावास हेतु 100 बेड कोविड-19  हास्पिटल, आइसोलेशन सेंटर आकांक्षा आवासीय परिसर में 100 बेड, एक्सक्लूसिव कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर 80 बिस्तर एवं क्वारंटीन सेंटर हेतु 34 बिस्तर बनाया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बंजारे ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हसौद में 12 जुलाई को 17 , 15 जुलाई को 06  तथा ग्राम हरिनाचाकर में 13 जुलाई को 01 कोरोना संक्रमित पाए गए है । 

आज दिनांक तक कंटेंनमेंट जोन से 245 सेम्पल लिया गया, जिसमें 142 नेगेटिव और 77 के परिणाम अप्राप्त है। 

प्रसासन ने जिले के सभी निवासियों से अपील की है कि यदि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ हो तो, तुरंत नजदीकी शासकीय/निजी चिकित्सालय में अपनी जांच कराएं। कोरोना की निशुल्क जांच के लिए भी सहयोग करें। जिले में यदि ऐसे किसी संदिग्ध प्रवासी की जानकारी प्राप्त होती है तो टोल फ्री नंबर -104 पर एवं अंतर विभागीय समन्वय हेतु दोनों नंबर 88392- 21717 और 07817-222123 एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे सकते हैं। शासन द्वारा कि दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण के विरुद्ध लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों से दूर रहें।
  
जांजगीर जिले में अन्य राज्य से आज तक कुल 1,02,868 प्रवासी श्रमिक आए हैं। जिसमें से वर्तमान 4,677 प्रवासी श्रमिकों को क्वारंटीन सेंटर में है एवं आज 16 जुलाई तक कुल डिस्चार्ज किए गए श्रमिकों की संख्या 98,191 है।

क्वारंटीन सेंटर के अतिरिक्त 10,081 व्यक्ति स्वयं के साधन एवं अन्य साधनों से जिले में आए हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है एवं सतत निगरानी की जा रही है।

जांजगीर-चांपा जिले में कुल 761 कवारंटीन सेंटर में श्रमिक रुके हैं। इन सभी को क्वारेंटीन सेंटरों में सैंपलिंग  की जांच की जा चुकी है। जिसमें से कुल 9,740 व्यक्तियों का सैंपल संग्रहण कर आरटीपीसीआर एवं आरडी कीट से जांच किया गया है।

जिले में कुल 8,411 व्यक्तियों का सैंपल संग्रहण कर आरटीपीसीआर से जांच हेतु भेजा गया है। जिसमें अब तक 303 पॉजिटिव, 7,758 नेगेटिव और 159 के परिणाम अप्राप्त है।
    जिले में ट्रु नाॅट मशीन से कुल 106 व्यक्तियों का सैंपल जांच किया गया जिसमें सभी निगेटीव है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH