स्पाइस जेट के विमान में फिर आई तकनीकी खराबी , कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
मध्य प्रदेश , 28-07-2022 10:38:50 PM
जबलपुर 28 जुलाई 2022 - स्पाइस जेट का कोलकाता से जबलपुर के लिए उड़ान भरे विमान को तकनीकी वजह से जयपुर में लैंड करवाना पड़ा। यह फ्लाइट जबलपुर सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचती है। यह विमान 25 यात्रियों को लेकर आ रहा था। अभी जयपुर में सभी यात्री हैं।
एयरपोर्ट डायरेक्टर कुसुम दास ने कहा कि तकनीकी वजह से विमान को जयपुर में लैंड करवाना पड़ा है। फ्लाइट्स के नहीं पहुंचने पर यात्रियों के रिश्तेदारों ने डुमना एयरपोर्ट पर संपर्क किया तो उन्हें विमान में तकनीकी खराबी होने की जानकारी दी गई। इसी तरह से यात्रियों ने यहां अपने स्वजनों को यहां नहीं पहुंचने की सूचना दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जयपुर में रुके हुए यात्रियों को कब तक यहां लाया जा सकेगा
















