शर्मनाक वारदात , चार युवकों ने 11 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर मांग में भरा सिंदूर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
 शर्मनाक वारदात , चार युवकों ने 11 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर मांग में भरा सिंदूर
नोएडा 28 जुलाई 2022 -  नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर चार लोगों ने 11 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. बच्ची की मां ने सेक्टर-20 थाना में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

यह मामला नोएडा के सेक्टर 27 का है जँहा 11 साल की बच्ची के साथ बीती रात चार लोगों ने अश्लील हरकतें की और नाबालिग की मांग में बदमाशों ने सिंदूर भर दिया और फरार हो गए. इस घटना के बाद से परिवार दहशत में हैं. लड़की की मां ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. मुकदमे के मुताबिक आरोपी रोहित और शैलेंद्र के अलावा उनके दो साथी इस हरकत में शामिल हैं।

पीड़िता परिवार का कहना है कि उनकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. अचानक बच्ची ने शोर मचाया सभी लोग घर से बाहर निकले. जिसके बाद लड़के वहां से फरार हो गए. परिवार के लोग बच्चे को लेकर सेक्टर 20 थाने में पहुंचे और FIR दर्ज कराई. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

पुलिस मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सेक्टर-27 में रहने वाली एक महिला ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रोहित , शैलेंद्र और दो अज्ञात लोगों ने बीती रात को उसके 11 साल बेटी को जबरन घर से खींचकर बाहर लेकर आए और उसकी मांग भर दी. महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ चार लोगों ने अश्लील हरकतें की हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH