छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , कांग्रेस के महिला विधायक पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज , कोर्ट के आदेश पर हुआ FIR

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , कांग्रेस के महिला विधायक पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज , कोर्ट के आदेश पर हुआ FIR
दुर्ग 28 जुलाई 2022 -  धमतरी जिले की सिहावा नगरी से विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के खिलाफ दुर्ग कोर्ट के आदेश पर थाने में FIR दर्ज किया गया है. मामला 2010 से लेकर 2018 के बीच का है. विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव पर धोखाधड़ी के आरोप है, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि विधायक लक्ष्मी ध्रुव पर पुरई उतई स्थित गर्व इंस्ट्यूट ऑफ मैनेजमैंट एण्ड टेक्नॉलजी में डॉयरेक्टर बनाने का झांसा देकर 23 लाख 25 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप है. सिहावा विधायक के खिलाफ दुर्ग न्यायालय ने मामला दर्ज करने आदेश दिया है।

क्वाटर नंबर 1/ए रशियन कॉम्प्लेक्स सेक्टर 7 भिलाई नगर निवासी पूर्णिमा ठाकुर 58 वर्ष ने दुर्ग न्यायालय में क्वाटर नंबर 97/9 नेहरु नगर KPS स्कूल के पास रहने वाली सिहावा कांग्रेस विधायक लक्ष्मी ध्रुव पति लखनलाल ध्रुव के खिलाफ दुर्ग न्यायालय में अपने अधिवक्ता बी.पी. सिंह के द्वारा परिवाद दायर किया था. जिसमें प्रथम श्रेणी न्यायाधीश अमृता दिनेश मिश्रा ने फैसला सुनाते हुए उतई पुलिस को आदेश दिया कि लक्ष्मी ध्रुव के खिलाफ उतई पुलिस को धारा 420 समेत अन्य धाराओं के तहत जुर्म दर्ज करने कहा है।

परिवाद पत्र में पूर्णिमा ठाकुर में बताया है कि लक्ष्मी ध्रुव ने गर्व इंस्ट्यूट ऑफ मैनेजमैंट एण्ड टेक्नॉलजी पुरई में सदस्य बनाने प्रोत्साहित किया. इसके बाद झूठा वादा करने पर पीड़िता ने 23 लाख 25 हजार रुपए विभिन्न चेकों और नगदी के माध्यम से उक्त इंस्ट्यूट के नाम से खाते में ट्रांसफर किया गया. लक्ष्मी ध्रुव ने स्वयं को संस्था की अध्यक्ष बताई थीं. वर्ष 2010-2018 तक संस्था के अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी थी।

पीड़िता को उक्त रकम को लाभांस के साथ लौटाने का आश्वासन दिया था. उसके बाद संस्था में डॉयरेक्टर पद पर नियुक्ति करने कहा गया था. जिसके तहत वेतन, भत्ता नियमित रूप से मिलने की बात लक्ष्मी ध्रुव ने कही थी. इससे परेशान होकर पुलिस के आला अधिकारियों शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिवाद दायर किया गया. वहीं इस मामले में विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि, मैं अभी विधानसभा में हूं. इस मामले में बाद में बात करती हूं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH