जलती चिता से लाश का सिर काट कर ले गए तीन लोग , जाने क्या करने वाले थे लाश की सिर के साथ

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जलती चिता से लाश का सिर काट कर ले गए तीन लोग , जाने क्या करने वाले थे लाश की सिर के साथ
शाहजहांपुर 27 जुलाई 2022 -  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक तांत्रिक ने जलती चिता से शव को निकाला और उसका सिर काट कर अपने घर ले गया. जब इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि इस घटना को तंत्र-मंत्र के लिए अंजाम दिया गया. तिलहर क्षेत्र के पिपरौली गांव में मंगलवार को 65 वर्षीय कुबेर गंगवार की बीमारी से मौत हो गई. गांव के बाहर शव का दाह संस्कार कर परिजन घर लौट आए. बताया जा रहा है कि इसके बाद गांव का गोपी अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा. उसने शव को जलती चिता से निकाला और धारदार हथियार से धड़ से सिर अलग कर दिया. इसके बाद गोपी ने भूसे में कटे सिर को छिपा दिया. इस बीच गांव के एक शख्स ने गोपी की इस हरकत को देख लिया और बात पूरे गांव में फैल गई।

आसपास के लोग उसके घर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस को भी सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी गोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि गोपी का पिता ताबीज बनाने का काम करता था, जिसके लिए उसने शव का सिर निकाल लिया. ASP ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

चश्मदीद के मुताबिक, अंतिम संस्कार के बाद जब चिता ठंडी पड़ने लगी और परिजन वहां से चले गए तब इस वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी फिलहाल उसके दो साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH