देवर से बने अवैध संबंध तो पत्नी ने कर दी पति की हत्या , पत्नी हुई फरार और देवर हुआ गिरफ्तार

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देवर से बने अवैध संबंध तो पत्नी ने कर दी पति की हत्या , पत्नी हुई फरार और देवर हुआ गिरफ्तार
कोटद्वार 27 जुलाई 2022 - अवैध संबंधों में कई घर बर्बाद हो जाते है। आपने भी कई खबरें और सुनीं होगी लेकिन जब घर में ही किसी से अवैध संबंध बन जाय तो इसका अंजाम और खतरनाक हो जाता है। खबर कोटद्वार से है। जहां नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत काशीरामपुर मल्ला निवासी एक महिला ने अवैध संबंधों के चलते अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई को गिरफ्तार कर दिया है, जबकि उसकी पत्नी फरार हो गई। फिलहाल पुलिस आरोप महिला की तलााश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला काशीरामपुर मल्ला निवासी 38 वर्षीय रिंकू पेंटर का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि वह चार साल से मोहल्ला काशीरामपुर मल्ला में अपने छोटे भाई ओमकुमार, पत्नी दीक्षा व दो बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहता था। रिंकू की पत्नी पिछले कुछ दिनों से दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके जिला बिजनौर ग्राम परमावाला टांडा माइदास गई हुई थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार को वह अपने देवर ओमकुमार के साथ कमरे में आयी, जहां उसका रिंकू के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद शाम को ओमकुमार व दीक्षा कमरे में ताला लगाकर चले गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जाते हुए देख लिया। कमरे में ताला लगा होने के बावजूद रात को कूलर चलता देखा तो उन्हें शक हो गया और उन्होंने ओमकुमार को फोन कर कूलर बंद करने को कहा। पहले तो ओमकुमार टालमटोल करता रहा, लेकिन बाद में वह कमरे में आ गया। तभी पड़ोसी ओमकुमार के साथ कमरे के अंदर पहुंचे, बिस्तर पर रिंकू का शव पड़ा था। इस पर उन्होंने घटना की सूचना रिंकू के पिता जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम खेडी नट निवासी दयाराम के साथ ही पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही ओमकुमार को भी हिरासत में ले लिया।

मंगलवार दयाराम ने दीक्षा व ओमकुमार पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में ओमकुमार ने बताया कि करीब ढाई माह पूर्व ओमकुमार व दीक्षा के बीच अवैध संबंध बन गए, जिसके बाद दीक्षा व रिंकू में विवाद बढऩे लगा व दीक्षा अपने मायके चली गई। सोमवार को जब वह वापस आई तो दीक्षा व रिंकू में फिर से झगड़ा हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि झगड़े के दौरान रिंकू ने ओमकुमार को लात मारी। लेकिन, ओमकुमार ने उसका पैर पकड़ दिया और वह जमीन पर गिर पड़ा। ओमकुमार के अनुसार जमीन पर गिरकर रिंकू बेहोश हो गया व दीक्षा ने बेहोश रिंकू के मुंह पर तकिया रखकर उसकी हत्या कर दी।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH