स्कूली बच्चों से भरी कार पलटी , 09 बच्चे घायल , तीन की हालत गंभीर , सभी का ईलाज जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्कूली बच्चों से भरी कार पलटी , 09 बच्चे घायल , तीन की हालत गंभीर , सभी का ईलाज जारी
अनूपपुर 27 जुलाई 2022 -  जिला मुख्यालय से चचाई जाने वाले मुख्य मार्ग में एक होटल के समीप तेज रफ्तार आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में लगभग 12 स्कूल के बच्चे सवार थे, जिनमें से 9 घायल हुए हैं और उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 08 बजे की है। सभी घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया है। स्कूली बच्चे अनूपपुर से अमलाई एक निजी स्कूल जा रहे थे तभी यह घटना हो गई।

घटना के बारे में मिली जानकारी अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार एक निजी वाहन है, जिसमें रोज की तरह अमलाई स्कूल पढ़ने जाने वाले बच्चे अनूपपुर से रवाना हुए थे। वाहन की रफ्तार तेज थी। अनूपपुर और परसवार गांव के बीच एक होटल के समीप यह गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन के चारों पहिए ऊपर हो गए थे और बच्चे वाहन में बुरी तरह दबे हुए थे। आसपास और सड़क से गुजर रहे राहगीर तुरंत घटनास्थल पहुंचे और वाहन में अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। वाहन का नंबर MP 18 C 7441 है, जो अशोक यादव की गाड़ी बताई जा रही है और वाहन को चालक दीपक पिता विजय दहिया निवासी धनपुरी वार्ड क्रमांक 4 चला रहा था।

घटना में अनुपम पिता बिरेंद्र सिंह, अरुंद पिता बिरेंद्र सिंह, यस पिता संजू शर्मा, आर्यन पिता अमरेंद्र शर्मा 16 वर्ष, अनमोल पिता मुकेश पटेल 11 वर्ष, विवेक पिता इंद्रदेव कुमार 14 वर्ष,टीसा पिता पिता राकेश जगवानी 15 वर्ष, गीत पिता जगनारायण केसरवानी 14 वर्ष आदि शामिल हैं। घटना में कुछ बच्चों के सिर में गंभीर चोट आई है तथा एक बच्चे का हाथ फैक्चर हो गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH