ट्यूशन टीचर की करतूत , पढ़ाने के नाम पर कमरा बंद कर 9वी की छात्रा के साथ करता था रेप , ऐसे हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्यूशन टीचर की करतूत , पढ़ाने के नाम पर कमरा बंद कर 9वी की छात्रा के साथ करता था रेप , ऐसे हुआ खुलासा
ग्वालियर 26 जुलाई 2022 -  यह खबर सभी पेरेंट्स को अलर्ट करने वाली है। ग्वालियर में 9वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका ट्यूशन टीचर है, जो कि घर आकर पढ़ाने की आड़ में साल भर से उसके साथ रेप कर रहा था। होम ट्यूटर रूम लॉक कर लेता था। इसके बाद ज्यादती करता था। आरोपी ने छात्रा के कई फोटो खींचे और VIDEO भी बना लिए। इसके बाद वो उन वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। इस कारण छात्रा चुप रही।

दो दिन पहले टीचर द्वारा खींचे गए फोटो-VIDEO छात्रा के परिजनों को मिले। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मामला थाटीपुर बस्ती का है। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि फिलहाल वो गिरफ्त से बाहर है।

जानकारी के मुताबिक शहर थाटीपुर स्थित बस्ती बजरिया में रहने वाली 14 वर्षीय रीना (बदला हुआ नाम) 9वीं की छात्रा है। छात्रा को थाटीपुर निवासी राहुल कन्नौजिया (21) घर पर ही पढ़ाने आता था। कभी-कभी वह छात्रा को अपने घर पर भी बुलाता था। वह ट्यूशन पढ़ाने के बहाने रूम लॉक कर छात्रा के साथ ज्यादती करता और उसके फोटो-VIDEO बनाकर मोबाइल में रख लेता था। इसके बाद VIDEO वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

टीचर होने की वजह से राहुल पर किसी को शक नहीं था। उसने इसी बात का फायदा उठाया और बीते एक साल से लगातार छात्रा को शिकार बनाता रहा। हाल ही में आरोपी ने ब्लैकमेल करने के लिए वो फोटो और वीडियो छात्रा के परिजन को भेज दिए। इसके बाद उन्होंने पीड़िता से पूछताछ की, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। छात्रा के परिजन गुस्से में राहुल के घर पहुंचे तो वहां आरोपी नहीं मिला। इसके बाद छात्रा को लेकर परिजन थाटीपुर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की।

इस मामले में ASP क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि छात्रा के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी टीचर की तलाश शुरू कर दी है वह घर से फरार है पुलिस को उसके कुछ और ठिकानों का पता लगा है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH