छत्तीसगढ़ के इन जिलों में मिले कोरोना के 5 और मरीज , अब एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 41
छत्तीसगढ़ , 19-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
रायपुर 19 मई - राजनांदगांव में 4 और कोरबा में 1 मरीज की पुष्टि रायपुर एम्स ने की है। जिसके बाद अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। वहीं अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 41 हो गया है।
आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना के 36606 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 34656 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष 1857 सैंपलों की जांच जारी है। वहीं आज नए मरीज की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में अब पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 100 हो गया हैं। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है।
प्रदेश में आज जो 5 नये कोरोना मरीज मिले हैं वे दो अलग-अलग जिलों में मिले हैं, जिन जिलों से कोरोनो पॉजेटिव मरीजों की रिपोर्ट आयी है, उनमें राजनांदगांव से 4 और कोरबा से 1 कोरोना के नये मरीज सामने आये हैं। जानकारी के मुताबिक ये सभी प्रवासी मजदूर हैं, जिन्हें पहले से क्वारंटीन में रखा गया था।
सभी के सैंपल को RTPCR टेस्ट के लिए रायपुर भेजा गया था, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। जानकारी के मुताबिक जिन 4 मरीजों की राजनांदगांव से रिपोर्ट पाजेटिव आयी है, वो सभी मुंबई से आये थे।
वहीं कोरबा में जिस मरीज की रिपोर्ट पाजेटिव आयी है, वो दिल्ली से आया था और यह युवक एसईसीएल के वल्बी क्षेत्र का रहने वाला है। दिल्ली से लौटने के बाद इसे भी क्वारंटीन में रखा गया था, जहां इसकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार