सहकारी बैंक की शाखा में लगी आग , आग पर काबू पाने का प्रयास जारी , भारी नुकसान की आशंका

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सहकारी बैंक की शाखा में लगी आग , आग पर काबू पाने का प्रयास जारी , भारी नुकसान की आशंका
सीहोर 26 जुलाई 2022 -   मंगलवार सुबह लाड़कुई स्थित जिला सहकारी मर्यादित बैंक शाखा में आग लगने की सूचना से हड़कम्प मच गया। बैंक भवन से धुएं के गुबार उठते नजर आ रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। अंदर आग फैलने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कम्प्यूटर जैसे उपकरण जलने की बात भी कही जा रही है। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड नसरुल्लागंज से बुलाई गई, इसलिए इसमें समय लगा।

जानकारी अनुसार सुबह करीब 10 बजे जब बैंक बंद था, तभी बैंक से धुआं निकलता दिखाई दिया। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना 100 डायल को दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। इस दौरान कुछ दस्तावेज, कम्प्यूटर और फर्नीचर आग में जल गया। बैंक के अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि बैंक में रखे दस्तावेजों को नुकसान हुआ है। पर हमारे पास पूरा डाटा सुरक्षित है। मूल रिकार्ड अभी भी सुरक्षित है। वहीं बैंक के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क भी जाम होने लगी थी। जिसके चलते पुलिस ने ग्रामीणों को वहां दूर किया।

नसरुल्लागंज TI कंचन चौहान ने बताया कि घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड नसरुल्लागंज से बुलाई गई। तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। साथ ही धुएं के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं। जगह संकरी होने की वजह से आग बुझाने में दिक्‍कत आ रही है। मौके पर पुलिस बल, प्रशासनिक अमला सहित सभी बैंक कर्मचारी मौजूद हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH