प्रेमिका ने अपने संबंधों की जानकारी जब प्रेमी के पत्नी को दी तब नाराज प्रेमी ने प्रेमिका का कत्ल कर की खुदकुशी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका ने अपने संबंधों की जानकारी जब प्रेमी के पत्नी को दी तब नाराज प्रेमी ने प्रेमिका का कत्ल कर की खुदकुशी
जबलपुर 26 जुलाई 2022 -  जोगनी नगर रामपुर निवासी अनिभा केवट (25) की गोली मारकर हत्या करने के बाद नर्मदा में कूदे बादल पटेल का शव सोमवार को तिलवारा में मिला। घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी में मिले शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने स्वजन को सौंप दिया। पुलिस जांच-पड़ताल में नई जानकारी सामने आई है कि वारदात से 13-14 दिन पूर्व अनिभा ने मोबाइल पर बादल की पत्नी से बात की थी। कांफ्रेंस में अनिभा का प्रेमी अंबुज था। अनिभा व अंबुज ने फोन पर जानकारी दी कि बादल अनिभा को परेशान करता है। अनिभा ने कहा कि वह बादल से किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती। अनिभा व अंबुज से हुई बातचीत की जानकारी पत्नी ने बादल को दी थी। यह जानकारी मिलते ही बादल गुस्से में आ गया। आशंका है कि इसी वजह से उसने अनिभा की हत्या कर खुद भी मौत को गले लगा लिया।

पुलिस जांच-पड़ताल में पता चला कि घटना के दिन दोपहर करीब ढाई बजे त्रिपुरी चौक गढ़ा निवासी चेतन रजक के पास बादल पहुंचा था। उसे साथ लेकर आइटी पार्क पहुंचा और अनिभा को लेकर दोनों कार से रवाना हुए। बरगी हिल्स में पान गुटका के एक टपरे के पास बादल ने चेतन को कार से उतार दिया। बादल ने उससे कहा कि अनिभा से अकेले में बात करना चाहता है। पांच मिनट बाद लौट आएगा, जिसके बाद बादल अनिभा को लेकर कार से घूमता रहा। शाम करीब चार बजे मंगेली गांव में नर्मदा पुल पर पहुंचा। कार की पिछली सीट पर बैठी अनिभा को गोली मारने के बाद बादल ने पुल की रेलिंग पर खड़े होकर नर्मदा में छलांग लगा दी। पुलिस ने चेतन से पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि बादल व चेतन की दोस्ती जेल में हुई थी।

नर्मदा में गोताखोरों द्वारा बादल की तलाश के दौरान एक मछुवारे ने घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि घटना के समय वह नर्मदा में नाव पर सवार था। शाम करीब चार बजे एक युवक (बादल) पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। देखते ही देखते उसने पुल से नर्मदा में छलांग लगा दी। मछुवारे ने बताया कि पुल पर खड़े तमाम लोग घटना का वीडियो बना रहे थे। नर्मदा में कूदा युवक एक बार ऊपर आया और वह नाव लेकर उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। इसके बाद युवक नर्मदा में डूबा तो दूसरी बार ऊपर नहीं आया। सोमवार को डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार, टीआइ बरेला जितेंद्र यादव, गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा की मौजूदगी में गोताखोरों ने नर्मदा नदी से बादल का शव निकाला।

पुलिस ने बताया कि बादल की हरकतों से तंग होकर अनिभा ने उसका साथ छोड़ने का मन बना लिया था। इसी बीच उसकी दोस्ती अंबुज नामक युवक से हो गई थी। बादल की पत्नी द्वारा दिए गए बयान के बाद पुलिस ने अंबुज को पूछताछ के लिए तलब किया है। वह भोपाल की निजी कंपनी में मैनेजर है। पुलिस ने उससे संपर्क किया तो उसने बताया कि वह मुरैना में है। दो दिन बाद जबलपुर पहुंचकर वह बयान दर्ज कराएगा। पुलिस ने अनिभा, बादल व अंबुज के मोबाइल की सीडीआर निकाली है।

पुलिस की जांच में यह पता चला है कि स्वजन बादल को उसकी मां की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते थे। बादल की मां कैंसर से जूझ रही थी। फर्जी पत्रकारों के गिरोह के साथ बादल के जेल जाने के बाद मां की सेहत और बिगड़ने लगी। बादल जेल से बाहर आया तो स्वजन मां की खराब सेहत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया। करीब दो माह पूर्व मां की मौत के बाद बादल की मनोदशा खराब रहने लगी थी। बात-बात पर गुस्सा कर वह शराब के नशे में मरने की धमकी देने लगा था।

इंद्रानगर निवासी बादल पटेल ने बीते शनिवार को जोगनी नगर रामपुर निवासी अनिभा केवट (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं नर्मदा में छलांग लगा दी थी। एफआइआर दर्ज कर पुलिस बादल की तलाश में जुटी थी। सोमवार दोपहर बादल का शव नर्मदा के तिलवाराघाट पर मिला। अनिभा का शव मंगेली में नर्मदा पुल पर खड़ी कार में मिला था। उसी कार में बादल उसे आइटी पार्क से अपने साथ ले गया था। कार में एक पिस्टल, कारतूस का एक खोखा, आज तक 24/7 की एक माइक आइडी, बादल पटेल निवासी बिलपुरा के नाम का प्रेस कार्ड पाया गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH