12वीं की परीक्षा में कम नंबर आने पर थानेदार की बेटी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश , 26-07-2022 5:22:24 AM
Anil Tamboli
12वीं की परीक्षा में कम नंबर आने पर थानेदार की बेटी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी
मेरठ 25 जुलाई 2022 -  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद सहारनपुर जिले के बड़गांव थाने में एसएचओ पद पर तैनात शोबिर नागर की 16 वर्षीय बेटी का रस्सी से लटका शव मिला. 12वीं कक्षा की परीक्षा में कम नंबर आने के बाद लड़की ने अपने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया था।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि कशिश नाम की लड़की परीक्षा में कम नंबर आने के बाद काफी परेशान थी. वह बार-बार कह रही थी कि मैंने इन परीक्षा के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन मेरा रिजल्ट अच्छा नहीं आया. जिसके बाद कशिश ने अपने पिता शोबिर नागर को भी कॉल किया था. उन्होंने अपनी बेटी को समझाया कि परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है, जिस विषय में नंबर कम लग रहे हैं, उसमें स्क्रूटनी का फार्म भर देंगे।

पिता के समझाने के बाद भी छात्रा परेशान थी और शुक्रवार शाम को लड़की ने अपने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया. उसके परिवार के सदस्यों ने सोचा कि उसे 'दुख' से उबरने के लिए 'समय चाहिए' और उसे अकेला छोड़ दिया. लड़की के भाई ने एक घंटे बाद कमरे का दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर लड़की के भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने दरवाजा तोड़ा और लड़की को फंदे से लटका हुआ पाया।

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी (एसएचओ) सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना मे एसएचओ पद पर तैनात शोबिर नागर की बेटी योगीपुरम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी. परीक्षा में कम नंबर आने के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और घातक कदम उठाने पर मजबूर हो गई. आगे की कार्रवाई के लिए परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया जिसके बाद शनिवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH