इस शातिर नर्स से रहना सावधान , पहले प्यार के जाल में फंसाती है उसके बाद करती है ब्लैकमेल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इस शातिर नर्स से रहना सावधान , पहले प्यार के जाल में फंसाती है उसके बाद करती है ब्लैकमेल
शिवपुरी 24 जुलाई 2022 -  शिवपुरी के वेदांता मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मालिक से 11 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। उनके अस्पताल में काम कर चुकी नर्स ने ब्लैकमेल करते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी नर्स ने पहले उनके बेटे को प्यार के जाल में फंसाया, जब डॉक्टर को इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद नर्स ने बेटे को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठे। कुछ दिन‎ बाद उसने नौकरी पर वापस रखने, प्लॉट और 10‎ लाख रुपए की और डिमांड कर दी।

ब्लैकमेलिंग से परेशान डॉक्टर‎ और उनके बेटे ने कोतवाली पहुंचकर‎ शिकायत दर्ज कराई।‎ पुलिस ने नर्स और उसका साथ देने वाले आरोपी को पकड़कर 5 लाख का चेक व 4‎ लाख रुपए बरामद कर लिया।

शिवपुरी‎ में पोहरी रोड लायन्स चौराहे के‎ पास डॉ. सूरज कुमार बंसल का वेदांता हॉस्पिटल है। उनका बेटा आदित्य बंसल भी हॉस्पिटल आता-जाता रहता था। आरोपी नर्स भी चार महीने से यहीं‎ काम कर रही थी। नौकरी से निकाले जाने के बाद नर्स ने डॉक्टर के बेटे से उसे वापस नौकरी दिलाए जाने की सिफारिश अपने पिता से करने का कहा, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

आदित्य ने बताया की नर्स एक‎ दिन मुझसे बोली कि मैं तुमसे प्यार‎ करती हूं। मैं उसकी बातों में‎ आ गया और उससे बातें करने‎ लगा। नौकरी से निकालने के बाद‎ वह मुझ पर दबाव डालने लगी‎ और कहती कि अपने पिताजी से‎ कहकर नौकरी वापस दिलवाओ। 0‎4 जुलाई को नर्स ने‎ दोपहर 2 बजे फोन लगाकर कहा- मैं कोतवाली में आई हूं और तुम्हारे‎ खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट कर रही‎ हूं, नहीं तो तुम यहीं आ जाओ। 

मैं और मेरे पिताजी घबराकर‎ थाने पहुंचे तो वह‎ हमें कोतवाली के बाहर खड़ी मिली। पापा से बोली कि तुम मुझे दस‎ लाख रुपए दो, नहीं तो मैं तुम्हारे‎ लड़के को बलात्कार के‎ केस में फंसा दूंगी। पापा अपना नाम खराब‎ होने के डर से नर्स को पैसे देने के लिए‎ तैयार हो गए। नर्स ने 05 लाख‎ रुपए का चेक , 05 लाख रुपए‎ कैश और डेढ़ लाख रुपए‎ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए अलग से लिए।

आदित्य ने आगे बताया, 11 जुलाई को सुबह 10.30 बजे पापा अस्पताल में‎ ही थे। नर्स वहां पहुंची और उनसे कहा कि मुझे प्लॉट दिलवाओ और‎ अस्पताल में वापस नौकरी दो। 10 लाख रुपए कैश और‎ चाहिए। इसके बाद से वह लगातर धमकियां दे रही थी। पापा 70 साल के हैं। आए दिन की धमकियों से परेशान होकर रिपोर्ट कराई है। आरोपी नर्स पहले भी दो-तीन‎ हॉस्पिटल में लोगों को ब्लैकमेल‎ कर पैसे ऐंठ चुकी है। उसे‎ वहां भी नौकरी से हटाया गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH