महिला ने अपने आशिक को जंगल में बुलाया और फिर पति के साथ मिल कर बेरहमी से कर दी हत्या

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला ने अपने आशिक को जंगल में बुलाया और फिर पति के साथ मिल कर बेरहमी से कर दी हत्या
इंदौर 24 जुलाई 2022 -  इंदौर के मांगल्या (बड़गोंदा) में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश हो गया है। कंकाल कांकरिया (किशनगंज) के ठेकेदार हंसराज का निकला। उसका मलेंडी (बड़गोंदा) की कमला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति कन्हैया ने दोनों की बातचीत सुन ली और डंडों से पीट कर हंसराज की हत्या कर दी। शिनाख्त न हो सके इसलिए नाले में कंडों पर शव रखकर डीजल डालकर जला दिया।

SP (ग्रामीण) एसपी भगवतसिंह बिरदे के अनुसार बुधवार शाम को माांगल्या में जला हुआ शव मिला था। फोरेंसिक एक्सपर्ट जांच के बाद भी यह अंदाजा नहीं लग सका कि शव महिला का है या पुरुष का। पुलिस ने गुमशुदगी खंगाली तो पता चला कटकटखेड़ी में रहने वाला हंसराज पुत्र हुकुमसिंह चौहान दो दिन से गायब है। मोबाइल लोकेशन निकाली लेकिन महेश्वर की मिली। शक बढ़ने पर काल डिटेल निकाली तो पता चला घटना वाले दिन उसकी मलेंडी में रहने वाले कन्हैया चौधरी के फोन पर 21 बार बात हुई है। 

पुलिस ने कन्हैया को हिरासत में लिया तो बताया जिस नंबर पर हंसराज ने फोन लगाए वह तो पत्नी कमला चलाती है। कमला को थाने बुलाया तो उसके फोन में हंसराज से हुई बातचीत की रिकार्डिंग मिल गई। सख्ती करने पर कमला टूट गई और पति कन्हैया, चचेरे भाई अजय उर्फ अज्जू सोलंकी व राकेश वर्मा के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार लिया।

ASP (ग्रामीण) शशिकांत कनकने के मुताबिक कमला कटकटखेड़ी की रहने वाली है। हंसराज से उसके 17 साल से संबंध थे। कन्हैया को जब पता चला तो उसने कमला को नया फोन और नई सिम दे दी। फोन पर आटो काल रिकार्डिंग शुरू कर दी। एक दिन उसने दोनों की बातचीत सुन ली। कमला की पिटाई की तो उसने बताया वह मांगल्या के जंगलों में मिलती थी। कन्हैया के कहने पर कमला ने हंसराज को मिलने बुला लिया। यहां उसकी डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी। शव ऐसी जगह जलाया जहां बारिश का पानी जमा होता था। बारिश नहीं होने से ग्रामीणों ने शव देख लिया और पुलिस को खबर कर दी।
महिला ने अपने आशिक को जंगल में बुलाया और फिर पति के साथ मिल कर बेरहमी से कर दी हत्या

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH