छत्तीसगढ़ में बेहद शर्मनाक वारदात , चार महीने तक युवक अपनी सगी माँ और बेटी से करता रहा दुष्कर्म

बिलासपुर , 24-07-2022 9:02:13 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में  बेहद शर्मनाक वारदात , चार महीने तक युवक अपनी सगी माँ और बेटी से करता रहा दुष्कर्म
बिलासपुर 23 जुलाई 2022 -  युवक अपनी 60 वर्षीय मां और 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करता रहा। लोकलाज के भय से दादी और पोती चार माह तक सब कुछ सहती रहीं। आखिर उसकी हरकत से तंग आकर मां ने कोटा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है। कोटा थाना क्षेत्र में रहने वाला 34 वर्षीय युवक रोजी मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी है। युवक ने नवंबर से दिसंबर 2021 को अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने लगा। लोकलाज के डर से महिला और बच्ची ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। एक माह पहले आरोपित युवक ने अपनी मां और बेटी के साथ फिर से दुष्कर्म किया। शुक्रवार को युवक ने अपनी बेटी के साथ गलत काम करने का प्रयास किया तब तंग आकर युवक की मां अपनी पोती को लेकर कोटा थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपित की हरकत से परेशान होकर चार माह पहले पत्नी उसे छोड़कर अपने मयके चली गई है। तब से आरोपित अपनी मां और दोनों बेटी के साथ रहता था। वह अपनी मां और छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करता था। वहीं, बड़ी बेटी अपनी मां के साथ चली गई थी।

पिता द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी बेटी ने अपनी दादी को दी। इससे दादी गुस्से में आ गई और हिम्मत जुटाकर कोटा थाना पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपित युवक गांव से भागकर शहर में छिप गया था। पुलिस की टीम ने भारी मशक्कत करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में कोटा के SDOP आशीष अरोरा का कहना है की युवक अपनी मां और छोटी बेटी से दुष्कर्म करता था। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

ND

ताज़ा समाचार

सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH