मवेशी को बचाने के चक्कर मे यात्री बस पलटी , यात्रियों में मची चीख पुकार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मवेशी को बचाने के चक्कर मे यात्री बस पलटी , यात्रियों में मची चीख पुकार
सीहोर 23 जुलाई 2022 -  भोपाल से इंदौर जा रही एक बस भैंस को बचाने के चक्कर में सीहोर के पास पलटी खा गई। इससे बस में सवार 13 लोग घायल हो गए। जिनमें से पांच गंभीर घायलों को मौके से भोपाल रेफर कर दिया, जबकि एक गंभीर घायल को ICU व 07 घायलो को जरनल वार्ड में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार भोपाल से इंदौर जा रही स्लीपर कोच क्रमांक KA-01 - AE - 2769 सोया चौपाल के पास चौकी के झाड़िया में से दौड़कर हाईवे पर आई भैस को बचाने के चक्कर में पलटी खा गई, जिससे बस में सवार 20 से 25 लोगों में से 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से पांच गंभीर घायलों को हमीदिया रेफर कर दिया। वहीं आठ यात्रियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

इनमें से एक को ICU वार्ड में भर्ती किया गया है। घायलों में हिमांशु 29 वर्ष मंडला, पूजा पिता बकुल, 22 वर्ष भोपाल, लीला पति कैलाश उम्र 56 वर्ष अहमदाबाद, शमा अंसारी 46 वर्ष निवासी इंदौर, आनंद 27 वर्ष, प्रकाशचंद्र 40 वर्ष निवासी बेगमगंज रायसेन, नारायण 41 वर्ष निवासी बैरागढ़, राधेश्याम पिता रामचंद्र 54 वर्ष शाजापुर, दिनेश गौतम पिता बनवारीलाल उम्र 61 निवासी लांबाखेड़ा भोपाल सहित अन्य लोग शामिल हैं। इनमें से पूजा पिता बकुल, महेश पिता सुखराम उम्र 40 साल रायसेन, आनंद 27 वर्ष, प्रकाश चंद्र, दिनेश गौतम को भोपाल हमीदिया रेफर किया गया है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पलटी खाई बस को क्रेन से उठाकर रवाना कर दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH