छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला , रेप पीड़िता को दी गर्भपात कराने की अनुमति

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला , रेप पीड़िता को दी गर्भपात कराने की अनुमति
बिलासपुर 23 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में 14 साल की नाबालिग को अनचाहे गर्भधारण से छुटकारा दिलाते हुए गर्भपात कराने की अनुमति दी है। कोर्ट ने सिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा गर्भपात कराने व पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। गर्भपात की प्रक्रिया के दौरान बेटी की सुरक्षा का पूरा-पूरा ख्याल रखने का निर्देश सिम्स प्रबंधन को दिया है। 

आदेश से पूर्व हाई कोर्ट ने सिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कर गर्भपात कराने या ना कराने के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। चिकित्सकों की टीम ने 27 सप्ताह के गर्भ को गिराने की सहमति दी थी चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर हाई कोर्ट ने गर्भपात का आदेश जारी कर दिया है। 

14 साल की लड़की को रिश्तेदार ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। लगातार दैहिक शोषण के चलते जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई। बेटी ने अपनी मां को रिश्तेदार युवक द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई। स्वजनों की रिपोर्ट और डॉक्टरी जांच के बाद पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। युवक के जेल जाने के बाद भी दुष्कर्म की शिकार लड़की को अनचाहे गर्भ से अब तक छुटकारा नहीं मिल पाया। 

लिहाजा पीड़िता की मां ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बेटी को अनचाहे गर्भ से छुटकारा दिलाने गर्भपात की अनुमति की गुहार लगाई थी याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि उसकी बेटी 14 वर्ष की है और एक रिश्तेदार प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई है और 27 सप्ताह का गर्भावस्था में है अनचाहे गर्भ से पीड़िता को छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई थी। 

मामले की सुनवाई जस्टिस पी सैम कोशी के सिंगल बेंच में हुई। सुनवाई के दौरान जस्टिस कोशी ने सिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बनाकर चिकित्सकीय परीक्षण करने और यह रिपोर्ट देने कहा था कि लंबी अवधि के गर्भ ठहरने की स्थिति में गर्भपात कराना ठीक रहेगा या नहीं। पीड़िता की जान को कोई खतरा तो नहीं रहेगा। विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कोर्ट को बताया कि 27 सप्ताह की प्रेग्नेंसी को टर्मिनेट किया जा सकता है। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर हाई कोर्ट ने पीड़िता का गर्भपात कराने का निर्देश दिया है। सिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में पीड़िता का सिम्स में गर्भपात कराया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH